{"_id":"65cbf48603f9b68e4a0286b4","slug":"construction-of-integrated-divisional-office-will-start-soon-chief-secretary-knows-the-progress-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-465674-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एकीकृत मंडलीय कार्यालय के निर्माण जल्द होगा शुरू, मुख्य सचिव ने जाना प्रगति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एकीकृत मंडलीय कार्यालय के निर्माण जल्द होगा शुरू, मुख्य सचिव ने जाना प्रगति
विज्ञापन
- मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय समिति की बैठक
- ऑनलाइन बैठक से जुड़े अधिकारियों को मुख्य सचिव ने दिया आवश्यक निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। एकीकृत मंडलीय कार्यालय का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा। मंगलवार को मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समिति की बैठक में कार्यालय के प्रस्ताव को सैद्धांतिक सहमति मिल गई। जल्द ही इसका आदेश जारी होने की उम्मीद है। एकीकृत मंडलीय कार्यालय के निर्माण के बाद मंडल स्तरीय सभी कार्यालय एक ही भवन में संचालित हो सकेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गोरखपुर एवं वाराणसी में एकीकृत मंडलीय कार्यालय बनाने की प्रक्रिया चल रही है। गोरखपुर में गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) एवं वाराणसी में वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) को एकीकृत मंडलीय कार्यालयों के निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है। सोमवार को मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने प्रगति को लेकर जीडीए के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। मंगलवार को मुख्य सचिव ने बैठक की। गोरखपुर के अधिकारी ऑनलाइन ही बैठक से जुड़े। जिला प्रशासन की ओर से रेलवे स्टेशन के सामने सिंचाई विभाग की लगभग 11 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। एकीकृत कार्यालय पांच मंजिला बनाए जाने की तैयारी है। इसमें कर्मचारियों एवं समस्या लेकर आने वाले लोगों की सुविधा के इंतजाम होंगे। महिला कर्मचारियों के लिए चाइल्ड केयर की व्यवस्था भी होगी। वाहनों की पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। कैंटीन, हरित क्षेत्र की सुविधा भी दी जाएगी।