फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Consider the New Year's crowd as a rehearsal for the Khichdi Mela management.

Gorakhpur News: नए साल की भीड़ को खिचड़ी मेला प्रबंध का रिहर्सल मानें

Sat, 20 Dec 2025 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Consider the New Year's crowd as a rehearsal for the Khichdi Mela management.

विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर में बैठक में सीएम योगी ने कहा- खिचड़ी मेला के सुरक्षा, सुविधा और सहूलियत में न होने पाए कोई कमी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की खिचड़ी मेला, गोरखपुर महोत्सव की तैयारियों और विकास कार्यों की समीक्षा

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार देर शाम गोरखनाथ मंदिर में प्रशासन, पुलिस, नगर निगम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें मकर संक्रांति पर गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले खिचड़ी मेला, गोरखपुर महोत्सव की तैयारियों तथा जिले में जारी विकास कार्यों की समीक्षा की। कहा कि नए साल के पहले दिन मंदिर में गुरु गोरखनाथ के दर्शन को भारी भीड़ उमड़ेगी। यह भीड़ प्रशासन के लिए खिचड़ी मेला के प्रबंध के रिहर्सल के रूप में होगी। इस दिन के प्रबंध से खिचड़ी मेला की तैयारियों को भी भौतिक रूप से परखने का अवसर मिल जाएगा।


समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री की समीक्षा पूर्व में तय की गई समय सीमा 20 दिसंबर के पूर्व ही सभी तैयारियां संतोषजनक मिलीं। कहा कि खिचड़ी मेला में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने आते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा, सुविधा और सहूलियत में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। 11 से 13 जनवरी तक आयोजित होने वाले गोरखपुर महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महोत्सव में स्थानीय कलाकारों, प्रतिभाओं को भरपूर मौका दिया जाए। पारंपरिक वाद्य, गायन व नृत्य कलाओं को महोत्सव के जरिये प्रोत्साहित करने के प्रयास किए जाएं। कहा कि महोत्सव को लेकर जो भी कार्य शेष रह गए हैं, उन्हें शीघ्रता से पूरा कर लिया जाए। मुख्यमंत्री ने गोरखपुर महोत्सव में हरेक सेक्टर के विकास, योजनाओं और उपलब्धियों पर गोष्ठी कराने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

-

रामगढ़ताल क्षेत्र में अराजकता न होने पाए, सीसीटीवी कैमरे से करें निगरानी
मुख्यमंत्री ने नए साल के पहले दिन शहर के खास पर्यटन केंद्र रामगढ़ताल क्षेत्र में भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद को देखते हुए लोगों की सुविधा और सहूलियत के लिए पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए। कहा कि 31 दिसंबर से ही इस क्षेत्र में सीसी कैमरों से निगरानी की जाए ताकि कोई अराजकता न फैलाने पाए। उन्होंने इस अवसर विशेष पर रामगढ़ताल क्षेत्र में पार्किंग की अतिरिक्त व्यवस्था करने और इसका समय रहते प्रचार करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि कहीं भी सड़क पर वाहन न खड़े होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क निर्माण की परियोजनाओं को तेजी से पूर्ण कराएं

जिले में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए सीएम ने कहा कि सड़क निर्माण की जितनी भी परियोजनाएं जारी हैं, उनको गुणवत्तापूर्ण तरीके से तेजी से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने विरासत गलियारा की भी समीक्षा की और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि विरासत गलियारा के दायरे में आने से जो दुकान पूरी तरह प्रभावित हुईं हों, उनके स्वामियों को दुकान उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम और जीडीए की तरफ से पहल की जाए। प्रभावित दुकानदारों का व्यवस्थित पुनर्वास किया जाना सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने शीतलहर में आमजन की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में अलाव जलवाने के भी निर्देश दिए। बैठक में मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह सहित प्रशासन, पुलिस और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed