फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Congress workers will make Kisan Jan Jagran Abhiyan in gorakhpur

किसान जनजागरण अभियान को सफल बनाने में जुटे कांग्रेसी, 40 दिनों तक चलेगा अभियान

Tue, 11 Feb 2020 11:29 AM IST
हरीशचंद सिंह डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: हरीशचंद सिंह Updated Tue, 11 Feb 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
Congress workers will make Kisan Jan Jagran Abhiyan in gorakhpur
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

किसान जनजागरण अभियान को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 40 दिन तक चलने वाले इस अभियान को लेकर जहां बैठकों का दौर चल रहा है वहीं रोज तैयारियां भी जांची जा रही हैं। सोमवार को पिपरौली ब्लॉक के कोआर्डिनेटर तौकीर आलम ने पत्रकार वार्ता में कहा कि कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से किसान परेशान हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी किसानों को उनका हक दिलाने के लिए सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि  केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार किसान विरोधी है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनोद त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा किसान और नौजवान ही परेशान हैं।  इस दौरान अभिषेक तिवारी, शिवम, कृष्णा त्रिपाठी, मनोज यादव, शुभम तिवारी, प्रवेश, सूरज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं अभियान को सफल बनाने के लिए एनएसयूआई ने सोमवार को बैठक कर रणनीति बनाई। चारुचंद्रपुरी स्थित प्रांत कार्यालय पर आयोजित इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुमित पांडेय ने कहा कि देश की खुशहाली के लिए जरूरी है किसानों की तरक्की। गरीब किसान अपनी मेहनत की कमाई से अपने बच्चों को शिक्षा के लिए भेजता है, यदि किसान परेशान होगा तो देश का वर्तमान एवं भविष्य भी परेशान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसान जन जागरण अभियान, किसानों की समस्याओं को उजागर करने के लिए चलाया जा रहा है। बैठक का संचालन जिलाध्यक्ष अंशुमान पाठक ने किया। इस दौरान पीसीसी सदस्य महेंद्र मोहन तिवारी, अभिजीत पाठक, महानगर अध्यक्ष प्रखर पांडेय, योगेश प्रताप सिंह, ऋषि यादव, विख्यात भट्ट, केतन तिवारी, प्रबोध पांडेय आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed