डीजल पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी का अनोखे ढंग से किया विरोध, रिक्शे पर स्कूटर लादकर निकले कांग्रेसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी को लेकर लेकर कांग्रेस पार्टी ने अनोखा प्रदर्शन किया। स्कूटर को रिक्शे पर रखकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और पेट्रोल और डीजल के बढ़े हुए दाम को वापस लेने के लिए मांग किया गया। बृहस्पतिवार को नगर निगम स्थित पार्क मैं धरना के बाद कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहां की केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाए गए पेट्रोल डीजल के दामों से मध्यम वर्गीय परिवार की जेब पर असर गया है। सरकार द्वारा इस तरह से लगातार 17 वे दिन पेट्रोल डीजल के मूल्य वृद्धि ने आम जनमानस की कमर तोड़ दी है।अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल के दामों में कटौती हो रही है परंतु हमारे देश में तेल के दाम आसमान छू रहे हैं।
ऐसे में वह दिन दूर नहीं है कि तेल के दाम सैकड़ा पार कर जाए।देश में पहली बार ऐसा हुआ है कि पेट्रोल डीजल के दाम 80 रुपये से ऊपर हो गए हैं और ऐसा पहली बार भी हुआ है कि डीजल के दाम पेट्रोल से ज्यादा हो चुका है। सरकार द्वारा बेतहाशा मूल्य वृद्धि करना यह दर्शाता है कि भाजपा सरकार को जनता की चिंता नहीं है।
भाजपा के नेताओं द्वारा जनसंवाद रैली की जा रही है परंतु जनता के साथ इस तरह की बढ़ती महंगाई पर किसी तरह का संवाद नहीं किया जा रहा है। भाजपा सरकार को निम्न और मध्यम वर्गीय परिवार से कोई मतलब नहीं है उन्हें मतलब है तो सिर्फ पूंजीपतियों से। अगर यह मूल्य वृद्धि वापस नहीं ली गई आए दिन धरना प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।
इस दौरान पीसीसी सदस्य जितेंद्र पांडे, पूर्व विधायक हरिद्वार पांडे,दिनेश चंद श्रीवास्तव, विनोद जोसेफ,जितेंद्र पांडेय,तौकीर आलम,डॉ पीएन भट्ट,शहला अहरारी, प्रेमलता चतुर्वेदी, सोनिया शुक्ला, अमित कन्नौजिया, कुसुम पांडेय, मेनिका पांडेय, डॉ राजेश यादव, संजय चौबे, प्रवीण पासवान, साहिल विक्रम तिवारी, अनिल सोनकर, राजीव पांडेय, अनवर हुसैन, राजेन्द्र यादव, रोहन पांडेय, कुसुम पांडे, नीरज सिंह, उषा श्रीवास्तव, निर्मला गुप्ता, प्रतिमा राय, महेंद्र नाथ मिश्र, सत्येंद्र निषाद, गब्बू लाल प्रजापति, विजय प्रताप सिंह, मो.शमीम अंसारी, राम अवतार गौड़, परवेज अख्तर, अयोध्या सिंह, जीतन सिंह,अमरनाथ सिंह, जावेद अंसारी, इकरार खान, महेंद्र शर्मा, कृष्णा, दिनेश मौर्य, बद्रीनाथ शुक्ल, तारिक सईद, मुखराम प्रसाद आदि मौजूद रहे।