{"_id":"5fc78fb38ebc3e9bdd1f82ba","slug":"congress-and-ncp-workers-clash-during-bridge-opening-program-nepal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नेपाल: पुल उद्घाटन के दौरान हुआ विवाद, कांग्रेस और नेकपा कार्यकर्ता आपस में भीड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल: पुल उद्घाटन के दौरान हुआ विवाद, कांग्रेस और नेकपा कार्यकर्ता आपस में भीड़े
Wed, 02 Dec 2020 06:29 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 02 Dec 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
मौके पर तैनात नेपाल फोर्स के जवान।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-नेपाल सीमा से सटे नवलपरासी जिले के तनहु में एक पुल के उद्घाटन के दौरान विवाद होने पर नेपाली कांग्रेस और नेकपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में करने के लिए बल प्रयोग किया। पुलिस ने पूरे तनहु में निषेधाज्ञा लगाते हुए नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचंद्र पौंडेल को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर तनहु व्यास नगर पालिका में दो पुल के उद्घाटन के अवसर पर पहुंचे नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचंद्र पौंडेल और तनहु कांग्रेस सभापति जीत प्रकाश आले का नेकपा कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान कांग्रेस और नेकपा कार्यकर्ताओं में झड़प शुरू हो गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची नेपाल पुलिस ने बल प्रयोग कर हालात को काबू में करते हुए दोनों नेताओं को हिरासत में ले लिया। तनहू पुलिस ने तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पूरे जिले में निषेधाज्ञा लागू कर दिया है।
विज्ञापन
कांग्रेस के सचिव चिरंजीवी अधिकारी ने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राम चंद्र पौडेल को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उन्होंने कहा कि नेपाली कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और आम जनता के खिलाफ पुलिस डंडों के बल पर दमन कर रही है। उन्होंने नेताओं को तत्काल रिहा करने की मांग की।
वहीं दूसरी तरफ सीपीएन (माओवादी) नेता विष्णु पोखरेल ने कहा है कि पुल का उद्घाटन करने का अधिकार केवल सांसद या मंत्री को है, क्योंकि संघीय सरकार ने पुल के लिए बजट दिया है।
उन्होंने कांग्रेस पर पुल के निर्माण का अनावश्यक लाभ उठाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। गंडकी प्रांतीय कार्यालय के पुलिस प्रवक्ता राजेंद्र बाबू रेगमी ने कहा कि गृह जनपद होने के कारण रामचंद्र पौंडेल वहां पहुंचे थे। आगे की कार्रवाई की जा रही है।