{"_id":"68f1586632e44d1d260d9b3a","slug":"complete-projects-costing-more-than-rs-10-crore-in-a-timely-manner-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1105391-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 10 करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से करें पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 10 करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से करें पूरा
विज्ञापन
- कमिश्नर ने परियोजनाओं की समीक्षा में लगाई फटकार
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कमिश्नर अनिल ढींगरा की अध्यक्षता में 10 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक बृहस्पतिवार को हुई। सभागार में आयोजित बैठक में कमिश्नर ने जनपद में चल रहे निर्माण, सड़कों के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्थाओं को फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरे किए जाएं।
कमिश्नर ने कहा कि परियोजनाओं में आ रही बाधाओं को संबंधित विभागों से समन्वय बनाकर तत्काल दूर किया जाए ताकि काम में देरी न हो। उन्होंने विरासत गलियारा और पिपराईच-असुरन मार्ग के निर्माण की समीक्षा करते हुए लंबित रजिस्टि्रयों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। ढींगरा ने भटहट-बांसस्थान, देवरिया बाईपास, जिला जेल बाईपास, एचएन सिंह चौराहा से गोरखनाथ मंदिर तक की सड़क और नौसड़-पैडलेगंज छह लेन मार्ग के कार्यों की प्रगति पर असंतोष जताया।
उन्होंने संबंधित एजेंसियों से प्रतिदिन के फोटो और प्रगति रिपोर्ट कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। समीक्षा में लोनि विभाग, यूपी राजकीय निर्माण निगम, एनएचएआई, सेतु निगम, जल निगम, विद्युत विभाग, वन निगम और अन्य एजेंसियों के अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाई जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी एजेंसियों को निर्देश दिया कि सड़कों के साथ बनाए जा रहे नालों के लेवल की एनओसी नगर निगम से प्राप्त करें और पूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद स्ट्रीट लाइटें नगर निगम को हैंडओवर करें। बैठक में डीएम दीपक मीणा, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।