{"_id":"6a14b7c7568cfdc3d8067b43","slug":"complaint-to-the-chief-minister-and-demand-for-investigation-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1333287-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: लेखपाल पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: लेखपाल पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत
विज्ञापन
गोरखपुर। तहसील सदर के एक राजस्व लेखपाल पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगा है। मुख्यमंत्री से की गई शिकायत में आरोप है कि लेखपाल ने अपनी मां के नाम से कई स्थानों पर रजिस्ट्री कराई है जबकि उसकी मां सामान्य गृहिणी हैं। बैनामें के दस्तावेजों के साथ शिकायतकर्ता ने जांच की मांग की है।
तहसील सदर गांव ठाकुरपुर नंबर एक, तप्पा मराछी चंदौर के निवासी पन्नेलाल ने मुख्यमंत्री से शिकायत की है कि तप्पा खुटहन के जंगल जैनुल आब्दीन उर्फ जैनपुर के लेखपाल सुनील कुमार सिंह ने अपने हलका में ही जमीन खरीदी है, जिसमें दस आराजी में रजिस्ट्री कराई गई है। रजिस्ट्री के विवरण के अनुसार उसने अपनी मां के नाम से छह रजिस्ट्री कराई है, जिसका सरकारी प्रतिफल ही 40 लाख रुपये से अधिक है।
मामले में लेखपाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि उनके पिता भारतीय सेना में जेसीओ पद से सेवानिवृत हैं, उनके पास मां रहती हैं, जिनका कोई विशेष खर्च नहीं है। साजिशन शिकायत की गई है।