{"_id":"61024f097f57cd1f8e1bfd54","slug":"commissioner-gave-instructions-to-fix-parking-system-remove-encroachment-in-rta-meeting-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: फिर शुरू हुई जाम से निजात की कवायद, कमिश्नर ने दिया ये खास निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: फिर शुरू हुई जाम से निजात की कवायद, कमिश्नर ने दिया ये खास निर्देश
Thu, 29 Jul 2021 12:17 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:17 PM IST
सार
आरटीए की बैठक में कमिश्नर ने पार्किंग व्यवस्था ठीक करने, अतिक्रमण हटाने का दिया निर्देश। पार्किंग स्थल पर पानी-शौचालय की व्यवस्था, ओवरलोडिंग रोकने को अभियान चलाने के लिए कहा। बिना परमिट नवीनीकरण के चल रहे ऑटो रिक्शा पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
कमिश्नर रवि कुमार एनजी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपर शहर को जाम से निजात दिलाने की कवायद एक बार फिर शुरू की गई है। कमिश्नर रवि कुमार एनजी की अध्यक्षता में बुधवार को आयुक्त सभागार में हुई संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की बैठक में शहर से जाम कम करने और परिवहन व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
सड़कों पर बेतरतीब खड़ी गाड़ियों से लगने वाले जाम पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कमिश्नर ने शहर में और पार्किंग स्थलों का चयन करने का निर्देश दिया। साथ ही पूर्व में चयनित पार्किंग स्थलों से अतिक्रमण हटाने और उसका संचालन कराने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि पार्किंग स्थल पर पीने के पानी और शौचालय आदि की व्यवस्था की जाए ताकि लोगों को दिक्कत न हो।
कमिश्नर ने ओवरलोडिंग रोकने के लिए आरटीओ को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कहा कि बिना परमिट नवीनीकरण कराए कोई भी आटो रिक्शा का संचालन सड़कों पर नही होना चाहिए। इसे सुनिश्चित कराने के लिए अभियान चलाकर जांच की जाए और कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि देहात क्षेत्र के ऑटो, शहर में प्रवेश नहीं करने दिए जाएं।
विज्ञापन
बैठक के दौरान कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए ई-रिक्शा संचालन को प्रोत्साहित किया जाए। जिन ऑटो व टैक्सी की आयु सीमा पूरी हो चुकी है उसका न तो नवीनीकरण किया जाए और न ही उसका प्रतिस्थापन किया जाए। उनके स्थान पर ई-रिक्शा के संचालन को अनुमन्य किया जाए। उसके लिए मार्गों का निर्धारण किया जाए। बैठक में डीएम गोरखपुर विजय किरण आनंद, नगर आयुक्त अविनाश सिंह, एसपी ट्रैफिक समेत मंडल के सभी जिलों के एआरटीओ व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन सचिव संभागीय परिवहन प्राधिकरण अनीता सिंह ने किया।
आरटीओ कार्यालय गीडा के पास स्थापित की जाए पुलिस चौकी
कमिश्नर ने यह भी निर्देश दिया कि आरटीओ आफिस गीडा एवं ट्रांसपोर्टरों की सुरक्षा के लिए वहां पुलिस चौकी की स्थापना की जाए। गीडा से अतिक्रमण भी हटाया जाए। बैठक में नए सीएनजी फीलिंग स्टेशनों के नजदीकी केंद्रों से ऑटो रिक्शा के परमिट जारी किए जाने के संबंध में बताया गया कि गोरखपुर संभाग में नौ स्थानों पर सीएनजी स्टेशन स्थापित हो गए हैं। टोरेंट गैस प्रा.लि. द्वारा बताया गया कि मेसर्स शाही फीलिंग स्टेशन तमकुही राज कुशीनगर भी क्रियाशील हो गया है।