फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Combined B Ed Entrance Exam in Today in Gorakhpur

B Ed Entrance Exam: संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा आज, 32,599 अभ्यर्थी मंडल में लेंगे हिस्सा

Fri, 06 Aug 2021 02:09 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 06 Aug 2021 02:09 AM IST
सार

गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर में बनाए गए 77 केंद्र, गोरखपुर में 49 केंद्रों पर शामिल होंगे 21,589 अभ्यर्थी

विज्ञापन
Combined B Ed Entrance Exam in Today in Gorakhpur
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2021 शुक्रवार को मंडल के 77 परीक्षा केंद्रों पर होगी। जिसमें कुल 32500 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस परीक्षा में जिले में 49 केंद्र बनाए गए हैं जहां 21,589 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों के सभी कमरों की वेबकास्टिंग के प्रबंध किए गए हैं। इसकी निगरानी लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा की जाएगी।

विज्ञापन


नोडल समन्वयक प्रो. सुषमा पांडेय ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर थर्मल स्कैनर एवं सैनिटाइजर की सुविधा के लिए विशेष धनराशि दी जा रही है साथ ही प्रत्येक अभ्यर्थी के लिए कोरोना किट भी उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन


प्रो. पांडेय ने बताया कि गोरखपुर के 49 परीक्षा केंद्रों पर कुल 21,589 अभ्यर्थी, कुशीनगर के 10 परीक्षा केंद्रों पर 4400 अभ्यर्थी तथा देवरिया के 18 परीक्षा केन्द्रों पर 6640 अभ्यर्थी शामिल होंगे।  प्रो पांडेय ने कहा कि सभी अभ्यर्थी अपना प्रवेश डाउनलोड कर लें तथा उस पर अंकित सभी निर्देशों का भली भांति अध्ययन कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

दो पालियों में होगी परीक्षा

प्रथम पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा समय से एक घंटे पहले पहुंचना होगा।

परीक्षा के दिन अभ्यर्थी ध्यान रखें
  • प्रवेश पत्र की दो प्रतियां तथा दो फोटोग्राफ जरूर लाएं। ये फोटो वही हो जैसी प्रवेश पत्र में मुद्रित है।
  • अपना एक फोटो युक्त परिचय पत्र (आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड,
  • पासपोर्ट) जरूर लाएं। प्रत्येक स्थिति में अपने केंद्र पर परीक्षा से एक घंटे पहले जरूर पहुंच जाएं।
  • काला बाल प्वाइंट पेन लाएं।
  • दिव्यांग, नवीन अभ्यर्थी जिन्हें लेखन सहायक चाहिए वे एक दिन पूर्व केंद्र से जरूर संपर्क करें।
  • कैलकुलेटर, मोबाइल फोन सहित कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण किसी भी दशा में अपने साथ न लाएं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed