फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Colonel Kushal Thapa Cricket Club won the match by 127 runs.

Gorakhpur News: कर्नल कुशल थापा क्रिकेट क्लब ने 127 रन से जीता मैच

Mon, 19 Oct 2026 02:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Colonel Kushal Thapa Cricket Club won the match by 127 runs.
गोरखपुर। कुसम्ही क्रिकेट ग्राउंड पर द हॉक कप अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे मैच में कर्नल कुशल थापा क्रिकेट क्लब ने राजेश क्रिकेट क्लब को 127 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कर्नल कुशल थापा क्रिकेट क्लब ने चार विकेट पर 230 रन बनाए।
विज्ञापन

अमन कसौधन ने 72 और कृष्णा कुमार ने 71 रन बनाए। अभय गुप्ता ने नाबाद 30 रन का योगदान दिया। राजेश क्रिकेट क्लब की ओर से कप्तान अभि जायसवाल ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजेश क्रिकेट क्लब की टीम 39.3 ओवर में 103 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान अभि जायसवाल ने 18, अनुज यादव ने 16, नारायण शर्मा ने नाबाद 16 और अमन कुमार पटेल ने 11 रन बनाए।
विज्ञापन

कर्नल कुशल थापा क्रिकेट क्लब की ओर से तस्ता चौधरी ने चार विकेट लिए। आदित्य गुप्ता, आयुष जायसवाल और रनवीर यादव ने दो-दो विकेट हासिल किए। अमन कसौधन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed