{"_id":"61b87daa70e42776f41f980e","slug":"collapsed-roof-of-house-under-construction-one-worker-died-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: निर्माणाधीन मकान का ढहा छत, एक मजदूर की मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: निर्माणाधीन मकान का ढहा छत, एक मजदूर की मौत, कई घायल
Tue, 14 Dec 2021 04:49 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 14 Dec 2021 04:49 PM IST
सार
कुछ मजदूर सटरिंग के नीचे ठोकर लगा रहे थे कि पूरी सटरिंग भरभरा कर गिर गई। छत के मलबे में दबे मजदूरों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले के रुद्रपुर मस्जिद वार्ड के रानी के बाग में एक निर्माणाधीन मकान की ढहने से कई मजदूर मलबे में दब गए। हादसा छत लगाने के दौरान हुआ है। मलबे में दबे एक मजदूर की मौत हो गई है। जबकि छह घायल मजदूरों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। घटना स्थल पर नगर पंचायत की टीम बचाव कार्य में लगी है। घटना मंगलवार की शाम तीन बजे की है।
विज्ञापन
मौके पर एसडीएम संजीव उपाध्याय, सीओ जिलाजीत कोतवाल जितेंद्र सिंह सहित पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लोग बचाव कार्य मे लगे हैं। रानी के बाग स्थित मंदिर के बगल में रघुबर गुप्ता के मकान की छत लग रहा था।
विज्ञापन
सटरिंग कमजोर होने से छत लगते समय हादसा हो गया। कुछ मजदूर सटरिंग के नीचे ठोकर लगा रहे थे कि पूरी सटरिंग भरभरा कर गिर गई। छत के मलबे में दबे मजदूरों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से कारमेल बनरही निवासी अशोक की मौत हो गई। नगर पंचायत की जेसीबी से मलबे को हटाया जा रहा है।
विज्ञापन