{"_id":"61666f9f8ebc3ee1d2367cb3","slug":"cochin-express-booking-started-for-travel-in-economy-ac-coach-of-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे: ट्रेनों के इकोनॉमी एसी कोच में सफर के लिए बुकिंग शुरू, ऐसे लगेगा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे: ट्रेनों के इकोनॉमी एसी कोच में सफर के लिए बुकिंग शुरू, ऐसे लगेगा किराया
Wed, 13 Oct 2021 11:03 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:03 AM IST
सार
ट्रेन से एसी थर्ड श्रेणी में यशवंतपुर, मद्रास, त्रिवेंद्रम और सिकंदराबाद तक की यात्रा करने वाले लोगों को अब पुख्ता सुरक्षा के साथ किराये में भी छूट मिलेगी। एक कोच में 11 अतिरिक्त बर्थ बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे ने 31 अक्तूबर से चलने वाली कोचीन एक्सप्रेस की रेक में एक-एक इकोनॉमी एसी कोच लगाने के साथ टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी है। कोचीन एक्सप्रेस में गोरखपुर से कानपुर तक की यात्रा करने में भी लोगों को किराये में 50 रुपये तथा अधिकतम 105 रुपये का फायदा मिलेगा।
ट्रेन से एसी थर्ड श्रेणी में यशवंतपुर, मद्रास, त्रिवेंद्रम और सिकंदराबाद तक की यात्रा करने वाले लोगों को अब पुख्ता सुरक्षा के साथ किराये में भी छूट मिलेगी। एक कोच में 11 अतिरिक्त बर्थ बढ़ जाएगी। अति आधुनिक इकोनॉमी एसी कोचों में 72 की जगह 83 बर्थ की व्यवस्था है। कोच पूरी तरह फायर प्रूफ (अग्निरोधी) बने हैं। दरवाजे चौड़े हैं। दिव्यांग यात्रियों के लिए रैंप है। सीटें आरामदायक हैं। सभी बर्थों पर लैपटॉप व मोबाइल चार्जर प्वाइंट की व्यवस्था है। सुरक्षा के लिए सीसी कैमरे लगाए गए हैं।
ऐसे लगेगा किराया

- 02511 गोरखपुर-कोचूवेली स्पेशल में मद्रास के लिए सामान्य एसी थर्ड में 2575 रुपये तथा इकोनॉमी में 2470 रुपये।
- 02589 गोरखपुर-सिकंदराबाद स्पेशल में सिकंदराबाद के लिए सामान्य एसी थर्ड में 1945 रुपये तथा इकोनॉमी में 1840 रुपये।
- 02591 गोरखपुर-यशवंतपुर स्पेशल में यशवंतपुर के लिए सामान्य एसी थर्ड में 2290 रुपये तथा इकोनॉमी में 2190 रुपये।