{"_id":"6660d71e4a76cc47ca05bbb4","slug":"coalition-government-in-democracy-in-public-interest-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-581006-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: लोकतंत्र में गठबंधन की सरकार जनहित में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: लोकतंत्र में गठबंधन की सरकार जनहित में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। लोकसभा चुनाव के परिणाम में किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला। यानी सरकार गठबंधन से ही बनेगी। इसको लेकर प्रबुद्धजनों से बात की गई, तो उन्होंने लोकतंत्र में गठबंधन की सरकार को जनहित में बताया। उनका कहना है कि गठबंधन की सरकार बहुमत की सरकार की अपेक्षा ज्यादा जनहितकारी साबित हुई है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भी जनहित के लिए गठबंधन की सरकार होना जरूरी बताया था।
लोकतंत्र के लिए बहुमत की सरकार होती है जरूरी
पूर्व कुलपति एवं महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. यूपी सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के लिए बहुमत की सरकार होना जरूरी रहता है। वह देश व जनहित में सख्त निर्णय लेने में स्वतंत्र होती है। गठबंधन की सरकार बहुमत की सरकार की अपेक्षा काफी लचर होती है। इस बार भी एनडीए को तो पूर्ण बहुमत मिला, लेकिन अकेले भाजपा को बहुमत नहीं है।
सरकार पर होती है सभी के मान-सम्मान की रक्षा की जिम्मेदारी
प्रख्यात कवि एवं शायर कलीम कैसर ने कहा कि सरकार किसी की भी बने, उसे देश व संविधान को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए। इस बार सरकारी किसी की भी बनेगी वह गठबंधन की ही बनेगी। सभी के मान-सम्मान की रक्षा करने की जिम्मेदारी सरकार पर होती है। सरकार को निष्पक्ष होकर देशहित और जनहित में काम करना चाहिए।
विज्ञापन
पहले भी देश में बनी गठबंधन सरकार ने किए हैं जनहित में कार्य
प्रसिद्ध साहित्यकार प्रो. चितरंजन मिश्रा ने बताया कि गठबंधन की सरकार देश में वर्ष 1989 से बनती चली आ रही है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी, मनमोहन सिंह सभी ने गठबंधन की सरकार चलाई है। गठबंधन की सरकार मनमाना निर्णय नहीं ले पाती वह सर्वसम्मति से कार्य करती है। इस बार गठबंधन की बन रही सरकार से भी जनहित में कार्य करने की अपेक्षा की जाती है।