फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CO GIDA KN Anand stated that a laptop and two mobile phones have been recovered from the arrested woman's possession.

Gorakhpur News: फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनी बनाकर करोड़ों की ठगी

Fri, 17 Jul 2026 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
CO GIDA KN Anand stated that a laptop and two mobile phones have been recovered from the arrested woman's possession.
गोरखपुर। फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनी बनाकर करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में सहजनवा पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से लैपटॉप और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन

मामले का मुख्य आरोपी उसका पति बताया जा रहा है, जो अभी भागा हुआ है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। गिरफ्तार महिला की पहचान सहजनवा थाना क्षेत्र के पाली निवासी मनीषा प्रजापति के रूप में हुई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसे पाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, मनीषा अपने पति श्याम कुमार प्रजापति और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनी संचालित कर लोगों से ठगी करती थी।
विज्ञापन

साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन साइबर वज्र के तहत साइबर नोडल अधिकारी एसआई वैभव मिश्र म्यूल खातों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान श्याम प्रजापति, मनीषा और उनके सहयोगियों की भूमिका सामने आई। जांच में पता चला कि आरोपियों ने फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनी के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर रकम जमा कराई और फिर विभिन्न बैंक खातों व अन्य माध्यमों से पैसे निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दंपती लोगों से म्यूल खाते भी खुलवाते थे, जिनका इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम के लेनदेन में किया जाता था। मनीषा के खिलाफ पहले से धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात के तीन मुकदमे दर्ज हैं। उसका पति श्याम भी कई आपराधिक मामलों में वांछित है।
सीओ गीडा केएन आनंद ने बताया कि गिरफ्तार महिला के कब्जे से लैपटॉप और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed