फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur University female students shine in Sanskrit song competition Khushi secures second place, Kirti third.

Gorakhpur News: संस्कृत गीत में गोरखपुर विश्वविद्यालय की छात्राओं का जलवा, खुशी द्वितीय और कीर्ति तृतीय

Wed, 16 Sep 2026 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 16 Sep 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur University female students shine in Sanskrit song competition Khushi secures second place, Kirti third.
गोरखपुर। संस्कृत गीत के अंतर विश्वविद्यालयी मुकाबले में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की छात्राओं ने दम दिखाया। बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित संस्कृत मासोत्सव में बीए द्वितीय वर्ष की खुशी मद्देशिया ने द्वितीय और कीर्ति गुप्ता ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

14 सितंबर को संस्कृत मासोत्सव के समापन समारोह में दोनों छात्राओं को सम्मानित किया गया। दोनों ने संस्कृत व प्राकृत भाषा विभाग की सहायक आचार्य डॉ. कुलदीपक शुक्ल के निर्देशन में प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

अंतर विश्वविद्यालयी प्रतियोगिता में दो स्थान हासिल होने पर विभाग में भी खुशी का माहौल रहा। विभागाध्यक्ष प्रो. राजवंत राव ने छात्राओं को बधाई दी। विभागीय समन्वयक डॉ. देवेंद्र पाल समेत शिक्षकों ने भी उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed