{"_id":"6aa9b6365358af40730162d2","slug":"the-temple-on-the-smart-road-at-gorakhpur-university-road-will-soon-be-relocated-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1451967-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय रोड की स्मार्ट सड़क से जल्द शिफ्ट होगा मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय रोड की स्मार्ट सड़क से जल्द शिफ्ट होगा मंदिर
विज्ञापन
गोरखपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से स्वामी विवेकानंद चौक (छात्रसंघ चौक) तक 860 मीटर लंबी सड़क को स्मार्ट बनाने का काम अंतिम दौर में है। 17.34 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस स्मार्ट सड़क से दो दशक पुराने मंदिर को अगले माह तक सड़क की दूसरी पटरी पर शिफ्ट करने की तैयारी है। मंदिर हटने से मुख्य मार्ग पर करीब आठ मीटर चौड़ी और 45 मीटर लंबी सड़क आवागमन के लिए उपलब्ध हो जाएगी।
विश्वविद्यालय डाकघर से बैंक तक विश्वविद्यालय रोड पर करीब दो दशक से मंदिर बना हुआ है। मंदिर के लगातार विस्तार पर लोक निर्माण विभाग की सख्ती के बाद रोक लगी। अब सड़क के निर्माण के साथ मंदिर को शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। इसके सामने नजूल की करीब 900 वर्गमीटर जमीन पर नया मंदिर बनाया जा रहा है। इसी में पुराने मंदिर को शिफ्ट किया जाएगा।
स्वामी विवेकानंद चौक से विश्वविद्यालय चौक तक 9.50 करोड़ रुपये की लागत से नए डिजाइन के अनुसार स्मार्ट सड़क बनाई जा रही है। इसके साथ ही 7.84 करोड़ रुपये से सड़क पर 33 और 11 केवीए की हाईटेंशन बिजली लाइनों को भूमिगत करने का काम भी अंतिम दौर में है। मंदिर शिफ्ट होने के बाद सड़क का बाधित हिस्सा भी यातायात के लिए उपलब्ध हो जाएगा।