फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi will honor teachers in Gorakhpur today, inaugurate Vulture Conservation Center tomorrow

UP News: सीएम योगी आज प्रदेश के 54 शिक्षकों को करेंगे सम्मानित, कल रजगिद्ध संरक्षण केंद्र का उद्घाटन

Thu, 05 Sep 2024 10:46 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 05 Sep 2024 10:46 AM IST
सार

शिक्षण कार्य में अनूठे और विशेष योगदान देने वाले बेसिक शिक्षा परिषद के 41 और माध्यमिक शिक्षा परिषद के 13 शिक्षकों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के महायोगी गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में सम्मानित करेंगे। इस कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
CM Yogi will honor teachers in Gorakhpur today, inaugurate Vulture Conservation Center tomorrow
जटायु संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौर पर बृहस्पतिवार को आएंगे। वह शिक्षक दिवस के अवसर पर शाम चार बजे बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालयों के 54 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे।

विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री कैंपियरगंज में एशिया के पहले राजगिद्ध संरक्षण केंद्र का उद्घाटन करेंगे।

दोपहर एक बजे सोनबरसा में नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण करने के साथ ही आयोजित कार्यक्रम में 634.66 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। सात सितंबर को सुबह 10:30 बजे फर्टिलाइजर स्थित पूर्वी उत्तर प्रदेश के पहले सैनिक स्कूल के उद्धाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन


स्कूल का उद्धाटन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे। सैनिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का निरीक्षण करने सीएम छह सितंबर की शाम जा सकते हैं। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

CM Yogi will honor teachers in Gorakhpur today, inaugurate Vulture Conservation Center tomorrow
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विद्यालयों के उचित प्रबंधन और विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करने वाले शिक्षकों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुरस्कृत करेंगे। शिक्षक दिवस के अवसर पर योगी सरकार प्रदेश के 54 शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार-2024 देगी। अलग-अलग मानक के अनुरूप दिए जाने वाले इस पुरस्कार के अंतर्गत शिक्षकों को राज्य अध्यापक और मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

शिक्षण कार्य में अनूठे और विशेष योगदान देने वाले बेसिक शिक्षा परिषद के 41 और माध्यमिक शिक्षा परिषद के 13 शिक्षकों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के महायोगी गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में सम्मानित करेंगे। इस कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह भी मौजूद रहेंगे। प्रदेश सरकार का इस पुरस्कार को देने का प्रमुख उद्देश्य शिक्षकों को अच्छे शिक्षण कार्य के लिए प्रोत्साहित करना है। साथ ही बेहतर ढंग से समाज में शिक्षा की अलख जगाने के उनके प्रयासों को और प्रभावी बनाना है।

पुरस्कार राशि के तौर पर दिए जाएंगे 25 हजार रुपए
शिक्षकों की समाज में अहम भूमिका होती है इसके दृष्टिगत योगी सरकार पुरस्कृत होने वाले शिक्षकों को सरकार की तरफ से प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करेगी। साथ ही पुरस्कार राशि के तौर पर उन्हें 25 हजार रुपए भी दिए जाएंगे। इसके अलावा सम्मानित शिक्षक आजीवन उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस में उत्तर प्रदेश भर में प्रतिवर्ष 4000 किलोमीटर की निःशुल्क यात्रा कर सकेंगे।

सम्मान पाने वाले शिक्षकों की बढ़ाई सेवानिवृत्ति की सीमा
योगी सरकार ने राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान पाने वाले शिक्षकों की सेवानिवृत्ति की सीमा को तीन वर्ष बढ़ाकर 65 साल कर दिया है। इसके साथ ही पहले इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाले शिक्षकों को पुरस्कार राशि के तौर 10 हजार रुपए दिए जाते थे, जिसे सीएम योगी ने बढ़ाकर 25 हजार रुपये किया।

यही नहीं शिक्षक नई तकनीकी से जुड़ सकें इसके लिए सीएम योगी ने पिछले वर्ष शिक्षकों के लिए दो लाख नौ हजार टैबलेट वितरण योजना का शुभारंभ किया था। साथ ही 18 हजार 381 स्मार्ट क्लास और 880 आईसीटी लैब का भी उद्घाटन किया था।

क्या कहते हैं बेसिक शिक्षा मंत्री
इस बारे में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि शिक्षक भविष्य की पीढ़ियों को आकार देने और ढालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही अपने छात्रों की सफलताओं में योगदान देते हैं। इसके दृष्टिगत उत्कृष्ट कार्य करने वालों शिक्षकों को सम्मानित किया जा रहा है। इससे अन्य शिक्षकों को भी प्रेरणा मिलेगी और वो विद्यालयों के उचित प्रबंधन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अपना योगदान देंगे।

योगी सरकार ने की ऑनलाइन व्यवस्था
प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रहे इसके लिए योगी सरकार लगातार अनूठे प्रयास कर रही है। इसी के दृष्टिगत सीएम योगी ने राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन करने की ऑनलाइन व्यवस्था की। इसके तहत शिक्षकों को विद्यार्थियों के नामांकन बढ़ाने समेत अपने उत्कृष्ट कार्यों का ब्योरा स्वयं देना होता है। विगत साढ़े सात वर्ष में प्रदेश के 349 शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित कर चुकी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed