फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi will give mantra of victory to divisional president and in-charge in Gorakhpur

मिशन 2022: मंडल अध्यक्ष व प्रभारियों को जीत का मंत्र देंगे सीएम योगी, 30 अक्तूबर को होगी बैठक

Thu, 28 Oct 2021 02:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 28 Oct 2021 02:39 PM IST
सार

30 अक्तूबर को बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में बैठक बुलाई गई, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष भी आएंगे।

विज्ञापन
CM Yogi will give mantra of victory to divisional president and in-charge in Gorakhpur
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रभारियों को जीत का मंत्र दिया जाएगा। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, गोरखपुर क्षेत्र के चुनाव प्रभारी अरविंद मेनन व विवेक ठाकुर 30 अक्तूबर को गोरखपुर आ रहे हैं। बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के मंडल अध्यक्ष व प्रभारियों की बैठक होगी।

विज्ञापन


गोरखपुर क्षेत्र में विधानसभा की 62 सीटें हैं। 2017 के चुनाव में भाजपा ने अकेले 44 सीटें जीती थीं। दो सीटों पर सहयोगी दल के प्रत्याशियों को जीत मिली थी। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मिशन 2022 को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री व पार्टी नेतृत्व ने बैठक बुलाई है। इसमें 286 मंडलों के अध्यक्ष व उसके प्रभारी हिस्सा लेंगे। जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी भी बैठक में आएंगे।
विज्ञापन


सबको आगामी विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों के साथ जनता के बीच जाने का मंत्र दिया जाएगा। 31 सदस्यीय क्षेत्रीय कार्य समिति भी बैठक का हिस्सा रहेगी। भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री प्रदीप शुक्ला ने बुधवार को बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह का निरीक्षण किया। क्षेत्रीय महामंत्री का कहना है कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बूथ अध्यक्षों से संवाद करेंगे नड्डा या फिर शाह

गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ के दस जिलों के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन भी जल्द होगा। इसकी तैयारी में भाजपा नेता जुटे हैं। बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा या फिर गृह मंत्री अमित शाह संबोधित कर सकते हैं। तीनों मंडल से जुड़े दस जिलों में 25 हजार से ज्यादा बूथ अध्यक्ष हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री भी लेंगे चुनावी तैयारियों की जानकारी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 29 अक्तूबर को लखनऊ में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसी सिलसिले में सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों को बुलाया गया है। भाजपा गोरखपुर क्षेत्र इकाई में 62 विधानसभा क्षेत्र हैं। एक-एक क्षेत्र की चुनावी तैयारियों की जानकारी ली जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed