फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi will celebrate Diwali in Vantangiya village

Diwali 2023: वनटांगिया गांव में दीपावली मनाएंगे सीएम योगी, प्रशासन ने शुरू की तैयारी

Fri, 10 Nov 2023 03:24 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 10 Nov 2023 03:24 PM IST
सार

वनटांगिया गांव में योगी आदित्यनाथ वर्ष 2009 से दिवाली मना रहे हैं। गोरखपुर-महराजगंज के 23 गांवों में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। वर्ष 1998 में योगी आदित्यनाथ पहली बार गोरखपुर के सांसद बने। तब उन्हें पता चला कि वनटांगिया गांवों में नक्सली अपनी गतिविधियों को अंजाम देना चाहते हैं।

विज्ञापन
CM Yogi will celebrate Diwali in Vantangiya village
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में जंगल तिनकोनिया नंबर तीन के वनटांगिया गांव में सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को दिवाली मनाएंगे। इसे लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। सीएम के आगमन की सूचना पर लोग अपने घरों को सजाने संवारने में जुटे हैं।
विज्ञापन


वनटांगिया गांव में योगी आदित्यनाथ वर्ष 2009 से दिवाली मना रहे हैं। गोरखपुर-महराजगंज के 23 गांवों में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। वर्ष 1998 में योगी आदित्यनाथ पहली बार गोरखपुर के सांसद बने। तब उन्हें पता चला कि वनटांगिया गांवों में नक्सली अपनी गतिविधियों को अंजाम देना चाहते हैं।
विज्ञापन


इस पर रोक लगाने के लिए वनटांगिया गांवों में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाया गया। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की संस्थाओं एमपी कृषक इंटर कॉलेज व एमपीपीजी कॉलेज जंगल धूसड़ और गोरखनाथ मंदिर की तरफ से संचालित गुरु श्री गोरक्षनाथ अस्पताल की मोबाइल मेडिकल सेवा शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: 750 क्विंटल बारूद उगलेगा धुआं तो सांस लेना भी हो जाएगा दूभर, रखिए ख्याल...और बदतर होंगे हालात

2009 में जंगल तिकोनिया नंबर तीन में योगी के हस्तक्षेप से अस्थायी स्कूल बना। इसे हिंदू विद्यापीठ नाम दिया गया। तभी से यहां पर दीपोत्सव मनाने की परंपरा शुरू हुई। इसके बाद से हर साल सीएम योगी यहां पहुंचकर दीपावली मनाते हैं। बच्चों को मिठाई, कॉपी-किताब और आतिशबाजी का उपहार देकर पढने के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed