{"_id":"654dfdd4e4c1266b43029255","slug":"cm-yogi-will-celebrate-diwali-in-vantangiya-village-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Diwali 2023: वनटांगिया गांव में दीपावली मनाएंगे सीएम योगी, प्रशासन ने शुरू की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Diwali 2023: वनटांगिया गांव में दीपावली मनाएंगे सीएम योगी, प्रशासन ने शुरू की तैयारी
Fri, 10 Nov 2023 03:24 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 10 Nov 2023 03:24 PM IST
सार
वनटांगिया गांव में योगी आदित्यनाथ वर्ष 2009 से दिवाली मना रहे हैं। गोरखपुर-महराजगंज के 23 गांवों में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। वर्ष 1998 में योगी आदित्यनाथ पहली बार गोरखपुर के सांसद बने। तब उन्हें पता चला कि वनटांगिया गांवों में नक्सली अपनी गतिविधियों को अंजाम देना चाहते हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर में सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले में जंगल तिनकोनिया नंबर तीन के वनटांगिया गांव में सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को दिवाली मनाएंगे। इसे लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। सीएम के आगमन की सूचना पर लोग अपने घरों को सजाने संवारने में जुटे हैं।
वनटांगिया गांव में योगी आदित्यनाथ वर्ष 2009 से दिवाली मना रहे हैं। गोरखपुर-महराजगंज के 23 गांवों में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। वर्ष 1998 में योगी आदित्यनाथ पहली बार गोरखपुर के सांसद बने। तब उन्हें पता चला कि वनटांगिया गांवों में नक्सली अपनी गतिविधियों को अंजाम देना चाहते हैं।
इस पर रोक लगाने के लिए वनटांगिया गांवों में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाया गया। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की संस्थाओं एमपी कृषक इंटर कॉलेज व एमपीपीजी कॉलेज जंगल धूसड़ और गोरखनाथ मंदिर की तरफ से संचालित गुरु श्री गोरक्षनाथ अस्पताल की मोबाइल मेडिकल सेवा शुरू हुई।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: 750 क्विंटल बारूद उगलेगा धुआं तो सांस लेना भी हो जाएगा दूभर, रखिए ख्याल...और बदतर होंगे हालात
2009 में जंगल तिकोनिया नंबर तीन में योगी के हस्तक्षेप से अस्थायी स्कूल बना। इसे हिंदू विद्यापीठ नाम दिया गया। तभी से यहां पर दीपोत्सव मनाने की परंपरा शुरू हुई। इसके बाद से हर साल सीएम योगी यहां पहुंचकर दीपावली मनाते हैं। बच्चों को मिठाई, कॉपी-किताब और आतिशबाजी का उपहार देकर पढने के लिए प्रेरित करते हैं।