फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi will celebrate Deepotsav on November 31 in Vantangiya village of Gorakhpur.

वनटांगिया में दीपोत्सव: CM योगी 31 को आएंगे गोरखपुर, पहले जलाएंगे दीप- जगमग होगा भीम सरोवर,जानिए क्या है महत्व

Tue, 29 Oct 2024 10:44 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 29 Oct 2024 10:44 AM IST
सार

मुख्यमंत्री दो दिनों तक प्रवास पर रहेंगे। एक नवंबर की शाम गोरखनाथ मंदिर स्थित भीम सरोवर पर एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम में शरीक होंगे। इस दौरान 11 हजार दीयों से भीम सरोवर को जगमग किया जाएगा। इसके पहले वो वनटांगिया गांव में जाकर दीपोत्सव में भाग लेंगे।

विज्ञापन
CM Yogi will celebrate Deepotsav on November 31 in Vantangiya village of Gorakhpur.
सीएम योगी - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुसम्ही जंगल स्थित वनटांगिया गांव के लोगों के साथ दिवाली मनाएंगे। वे 31 अक्तूबर को सीधे वनटांगिया पहुंचेंगे। वहां दीप जलाएंगे और लोगों में मिठाइयां व उपहार बांटने के साथ ही आतिशबाजी में भी शामिल होंगे। वहां से गोरखनाथ मंदिर जाएंगे। शाम को दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री दो दिनों तक प्रवास पर रहेंगे। एक नवंबर की शाम गोरखनाथ मंदिर स्थित भीम सरोवर पर एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम में शरीक होंगे। इस दौरान 11 हजार दीयों से भीम सरोवर को जगमग किया जाएगा। इसके साथ ही मुक्ताकाशी मंच पर देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति होगी। सीएम योगी आदित्यनाथ का वनटांगिया गांव के लोगों से विशेष लगाव है।
विज्ञापन


सांसद रहते हुए भी मुख्यमंत्री प्रत्येक दिवाली में वनटांगिया गांव में जाते रहे हैं। वनटांगियों को सामान्य नागरिक जैसा हक दिलाने की लड़ाई शुरू करने वाले सीएम योगी ने वर्ष 2009 से वनटांगिया समुदाय के साथ दीपोत्सव मनाने की परंपरा शुरू की। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी सीएम योगी इस परंपरा का निर्वाह करना नहीं भूलते हैं। वे बच्चों को मिठाई, काॅपी-किताब और आतिशबाजी का उपहार देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed