{"_id":"62607da99023b442b34a85d2","slug":"cm-yogi-spent-19-81-lakhs-in-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर : विधानसभा चुनाव में सीएम योगी ने खर्च किए 19.81 लाख, चौरीचौरा से भाजपा प्रत्याशी इस मामले में सबसे आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर : विधानसभा चुनाव में सीएम योगी ने खर्च किए 19.81 लाख, चौरीचौरा से भाजपा प्रत्याशी इस मामले में सबसे आगे
Thu, 21 Apr 2022 03:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 21 Apr 2022 03:09 AM IST
सार
चौरीचौरा से भाजपा प्रत्याशी सरवन सबसे आगे, 32.05 लाख रुपये किए खर्च जबकि छह विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा तो तीन में सपा प्रत्याशी चुनावी खर्च में सबसे आगे। सदर सीट से राइट टू रीकॉल पार्टी से प्रत्याशी राम धवन सबसे कम खर्च करने वाले प्रत्याशी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव में सदर विधानसभा सीट से चुनाव जीतने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी प्रचार-प्रसार पर कुल 19.81 लाख रुपये ही खर्च किए। चौरीचौरा विधानसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी सरवन निषाद चुनावी खर्च में सबसे आगे हैं। उन्होंने 32.05 लाख रुपये खर्च किए।
विज्ञापन
17 अप्रैल को चुनावी खर्च के ब्यौरे की फाइनल रिपोर्ट तैयार कर व्यय कमेटी ने निर्वाचन आयोग को भेज दिया। रिपोर्ट तैयार कर पहले मुख्य कोषाधिकारी जनार्दन प्रसाद पांडेय ने ऑनलाइन ही व्यय प्रेक्षकों को उपलब्ध कराया था। उनकी सहमति और दस्तखत के बाद इसे निर्वाचन आयोग को भेज दिया गया।
विज्ञापन
चौरीचौरा विधानसभा से ही निर्दल प्रत्याशी रहे अजय कुमार सिंह ने 27.01 लाख रुपये खर्च किए हैं। वहीं सदर सीट से राइट टू रीकॉल पार्टी से प्रत्याशी राम धवन सबसे कम खर्च करने वाले प्रत्याशी हैं। रामधवन ने चुनाव प्रचार में नामांकन के समय जमा की जाने वाली जमानत राशि से भी कम महज 10 हजार रुपये खर्च किए हैं। छह विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा तो तीन में सपा प्रत्याशी खर्च में आगे हैं।
विज्ञापन
ज्यादा खर्च करने वाले भाजपा प्रत्याशियों का ब्यौरा :
चौरीचौरा सरवन निषाद 32.05 लाख रुपये
चिल्लूपार राजेश त्रिपाठी 24.44 लाख रुपये
खजनी श्रीराम चौहान 22.40 लाख रुपये
सदर योगी आदित्यनाथ 19.81 लाख रुपये
बांसगांव विमलेश पासवान 18.72 लाख रुपये
ग्रामीण विपिन सिंह 13.36 लाख रुपये
सपा के सबसे अधिक खर्च करने वाले प्रत्याशी ये :
पिपराइच अमरेन्द्र 23.16 लाख रुपये
सहजनवां यशपाल 15.20 लाख रुपये
कैम्पियरगंज काजल 9.23 लाख रुपये