{"_id":"5f55d77a8ebc3e439c752c6e","slug":"cm-yogi-says-up-government-stands-firmly-against-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसेफेलाइटिस की तरह कोरोना के खिलाफ प्रदेश सरकार मजबूती से खड़ी: सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसेफेलाइटिस की तरह कोरोना के खिलाफ प्रदेश सरकार मजबूती से खड़ी: सीएम योगी
Mon, 07 Sep 2020 12:56 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 07 Sep 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 300 बेड कोविड-19 अस्पताल, गेस्ट हाउस, बायोसेफ्टी लैब लेवल-3 व 100 बेड पीजी हॉस्टल का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ी जा रही है। जिस तरह इंसेफेलाइटिस के खिलाफ 95 फीसद मौतों को नियंत्रित करने में सफलता मिली। उसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर प्रदेश कोरोना के खिलाफ लड़ाई में पूरी तरह से खड़ा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गोरखपुर-बस्ती मंडल के मरीजों के लिए केवल 200 बेड का लेवल थ्री अस्पताल था, इसमें 30 बेड का आईसीयू था। अब बढ़ाकर 70 बेड का आईसीयू और 130 बेड का आइसोलेशन वार्ड कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा 300 बेड का एक अलग लेवल थ्री अस्पताल बनाया गया है। इसमें 100 बेड आईसीयू और 200 बेड का आइसोलेशन वार्ड है। इसके साथ ही यह प्रदेश का पहला मेडिकल कॉलेज है जहां बायोसेफ्टी लैब लेवल- 3 की शुरुआत हुई है। कोरोना आने के समय प्रदेश में कोरोना जांच के लिए एक भी लैब नहीं थी।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि आज हम रोज 1:55 लाख जांच कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य अधिक से अधिक जांच कर संक्रमण को रोकना है। इसके लिए डोर-टू-डोर सर्वे कर संदिग्धों की जांच की जा रही है। प्रदेश सरकार कोरोना के खिलाफ लगातार लड़ाई लड़ रही है।