फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   cm yogi says policy of trace test and treat will continue in UP for corona third wave

सीएम योगी ने दिया तीसरी लहर से बचाव का मंत्र: बोले- सूबे में जारी रहेगी ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट की पॉलिसी

Thu, 17 Jun 2021 08:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 17 Jun 2021 08:56 PM IST
सार

सीएम योगी ने जनप्रतिनिधियों को दिए कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के मंत्र, एनेक्सी भवन में जनप्रतिनिधियों के साथ एक घंटे तक मुख्यमंत्री ने की बैठक।

विज्ञापन
cm yogi says policy of trace test and treat will continue in UP for corona third wave
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर से मुकाबले के लिए जनप्रतिनिधियों को जनता के साथ संवाद बढ़ाना होगा। आह्वान किया कि कोरोना टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण करें, लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। सूबे में ‘ट्रेस, टेस्ट एवं ट्रीट’ पॉलिसी प्रभावी ढंग से जारी रहेगी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एनेक्सी भवन में जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि तीसरी लहर से बचाव के लिए जनप्रतिनिधि यह भी सुनिश्चित कराएं की कोरोना से प्रभावित नागरिकों के लिए संचालित योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिले। सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों से लोगों को जोड़ें, सरकार की उपलब्धियों से भी अवगत कराएं।
विज्ञापन


साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराने को कहा। तकरीबन एक घंटे तक चली इस बैठक में राज्यसभा सांसद जय प्रकाश निषाद, बासगांव के सांसद कमलेश पासवान, विधायक डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल, फतेह बहादुर सिंह, संत प्रसाद, संगीता यादव, विपिन सिंह, शीतल पांडेय, महेंद्र पाल सिंह, डॉ. विमलेश पासवान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सीएम ने सबका बारी-बारी से पूछा हाल

सीएम योगी ने बैठक में शामिल सभी जनप्रतिनिधियों से बारी-बारी से हाल पूछा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोद लिए जाने के निर्णय की सराहना की। कहा कि यदि वहां कुछ और संसाधन की आवश्यकता है तो अपनी निधि से पूर्ति कराएं। कार्यक्रमों के साथ जनता के बीच जाएं और लोगों को लाभ दिलाएं । सीएम ने कहा कि राज्य सरकार बच्चों को निशुल्क दवाई किट उपलब्ध कराने का विशेष अभियान शुरू कर रही है।

20 जून से शुरू होगा निशुल्क खाद्यान्न विरण
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार 20 जून से निशुल्क खाद्यान्न वितरण शुरू करने जा रही है। जल्द ही ‘उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना’ भी शुरू हो जाएगी। ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिल सके, इसके लिए पात्रता के लिए आय सीमा को दो लाख रुपये से बढ़ा कर तीन लाख रुपये प्रति वर्ष कर दिया गया है।

इन सभी कार्यक्रमों में जन प्रतिनिधि शामिल हों। इन योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा लाभ लोगों को दिलाते हुए उन्हें कोरोना के संक्रमण के प्रति जागरूक करें। विधायकों से कहा कि अपनी निधि का इस्तेमाल कर सड़कों और जनहित के अन्य कार्यों पर भी जोर दें। उन्होंने निर्माण कार्यों की निगरानी के साथ स्वास्थ्य केंद्रों की नियमित निगरानी का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed