{"_id":"61e2503c5a623563943e3c3f","slug":"cm-yogi-says-benefit-of-government-schemes-reached-to-all-without-discrimination","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: गोरखपुर में बोले सीएम योगी, सरकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव सब को पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: गोरखपुर में बोले सीएम योगी, सरकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव सब को पहुंचाया
Sat, 15 Jan 2022 10:10 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 15 Jan 2022 10:10 AM IST
सार
अनुसूचित जाति के अमृतलाल भारती के घर खिचड़ी खाने के बाद मीडिया से सीएम ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान लोगों को मुफ्त में राशन दिया जा रहा है। हर महीने दो बार राशन मिल रहा है।
विज्ञापन
सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला, नौजवान तक बिना भेदभाव पहुंचाया गया है। इसी का नतीजा है कि प्रदेश में 45 लाख गरीबों को आवास मिल गए हैं। 2.61 करोड़ गरीबों के घरों में शौचालय बन गए। किसी भी अनुसूचित जाति की बस्ती में चले जाइए, यह सब दिखेगा।
विज्ञापन
शुक्रवार को अनुसूचित जाति के अमृतलाल भारती के घर खिचड़ी खाने के बाद मीडिया से सीएम ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान लोगों को मुफ्त में राशन दिया जा रहा है। हर महीने दो बार राशन मिल रहा है। यह डबल इंजन सरकार की तरफ से राहत का डबल डोज है। यह सब सामाजिक न्याय का ही हिस्सा है। समाजवादी पार्टी की सरकार का कार्यकाल सबको पता है।
विज्ञापन
पांच वर्षों के कार्यकाल में 18,000 आवास बनाकर दिए थे। सपा सरकार में गरीबों के मकान पर कब्जा किया जाता था। बुलडोजर चलवाया जाता था। अगर यही सामाजिक समरसता है तो वह इसका विरोध करते हैं। अब गरीब की जमीन पर कोई कब्जा नहीं कर सकता है। जो कब्जा करता है, उसके भवन पर बुलडोजर चल जाता है। चल-अचल संपत्ति जब्त हो जाती है।
विज्ञापन