फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi said in Gorakhpur, the people have wiped out TMC from West Bengal.

UP: सीएम योगी बोले-अच्छी सरकार ही लाती है अच्छा परिणाम, जनता ने पश्चिम बंगाल से किया TMC का सूपड़ा साफ

Tue, 05 May 2026 05:27 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Tue, 05 May 2026 05:27 PM IST
सार

सीएम योगी ने कहा कि जो भी जनता की उपेक्षा करेगा, विकास के पैसे पर डकैती करेगा, गुंडों को प्रश्रय देगा और सनातन का अपमान करेगा, उसका सूपड़ा साफ होना तय है। पश्चिम बंगाल की जनता ने ऐसा करके दिखा भी दिया है। पश्चिम बंगाल की जनता ने करारा जवाब देते हुए टीएमसी का सूपड़ा साफ कर दिया है।

विज्ञापन
CM Yogi said in Gorakhpur, the people have wiped out TMC from West Bengal.
सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम के लिए वहां की जनता का अभिनंदन करते हुए इस परिणाम को जन उपेक्षा करने वाले राजनीतिक दलों के लिए बड़ा सबक बताया है। उन्होंने कहा कि जो भी जनता की उपेक्षा करेगा, विकास के पैसे पर डकैती करेगा, गुंडों को प्रश्रय देगा और सनातन का अपमान करेगा, उसका सूपड़ा साफ होना तय है।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल की जनता ने ऐसा करके दिखा भी दिया है। पश्चिम बंगाल की जनता ने करारा जवाब देते हुए टीएमसी का सूपड़ा साफ कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में अब पश्चिम बंगाल ‘सोनार बांग्ला’ बनेगा। 

विज्ञापन

सीएम योगी मंगलवार दोपहर बाद जंगल बेनी माधव में पांच करोड़ रुपये की अधिक की लागत से नवनिर्मित कल्याण मंडपम (कन्वेंशन सेंटर) का उद्घाटन करने के साथ ही महानगर के विकास से जुड़ी 612.32 करोड़ रुपये की लागत वाली 71 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। लोकार्पण व शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छी सरकार ही अच्छा परिणाम लाती है।

अच्छी सरकार न होने पर परिणाम पश्चिम बंगाल जैसा होता है। उत्तर प्रदेश और गोरखपुर में 2017 के बाद से हो रहे तीव्र विकास और जनकल्याण का उल्लेख करते हुए सीएम योगी ने कहा कि जब अच्छी सरकार होती है तो वह अच्छा कार्य भी करती है। उन्होंने कहा कि जब नीयत साफ हो, नीति स्पष्ट हो और कुछ करने का दृढ़ संकल्प हो तो सार्थक परिणाम भी आते हैं। आज वही परिणाम गोरखपुर और समूचे उत्तर प्रदेश में दिख रहा है। 

विज्ञापन

कांग्रेस, सपा और बसपा की सरकारों के भ्रष्टाचार का स्मारक बना था बंद खाद कारखाना
सीएम योगी ने लोगों को याद दिलाया कि डबल इंजन सरकार के आने से पहले गोरखपुर का बंद खाद कारखाना कांग्रेस, सपा और बसपा की सरकारों के भ्रष्टाचार का स्मारक बना हुआ था। आज यह खाद कारखाना शानदार तरीके से चल रहा है। नकहा से फर्टिलाइजर और स्पोर्ट्स कॉलेज जाने के लिए ओवरब्रिज बन गया है।

बरगदवा से नकहा होते हुए मोहद्दीपुर तक फोरलेन सड़क बन गई है। इन विकास कार्यों को पहले सोचा तक नहीं जाता था। उन्होंने कहा कि महेश्वर में मुख्य मार्ग के फोरलेन बन जाने से अब यहां जाम नहीं लगता और लोगों को कोई दिक्कत नहीं होती। मुख्यमंत्री ने बताया कि महेसरा से लखनऊ जाने के लिए जल्द ही माधोपुर, हाबर्ट बंधा होते हुए राजघाट तक के लिए फोरलेन कनेक्टिविटी मिल जाएगी।
विज्ञापन

इसका निर्माण जारी है और बन जाने पर महेसरा से राजघाट जाने में महज पांच मिनट लगेंगे। इस फोरलेन के बन जाने पर तटबंध भी सुदृढ़ होगा। गोरखपुर में मजबूत हुई रोड कनेक्टिविटी का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले गोरखपुर से लखनऊ जाने के लिए आठ से नौ घंटे लगते थे जबकि आज यह अधूरी तीन से साढ़े घंटे में पूरी हो जाती है।

इसी तरह वाराणसी जाने में लगने वाला समय भी घटकर ढाई घंटे हो गया है। सीएम योगी ने बताया कि जंगल कौड़िया से जगदीशपुर तक बन रहे फोरलेन बाईपास से महेसरा से होकर कुशीनगर जाने में सिर्फ आधे घंटे लगेंगे। 

तेज विकास से ही आएगी समृद्धि
सीएम योगी ने कहा कि गति जितनी तेज होगी, विकास भी उतना ही तेज होगा। विकास जितना तेज होगा, उतनी ही तेजी से व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की समृद्धि होगी। इसी समृद्धि के लिए गोरखपुर का विस्तार किया जा रहा है और जंगल कौड़िया, जगदीशपुर बाईपास रोड इस विस्तार का आधार बनेगा।

उन्होंने कहा कि एम्स, बीआरडी की सुदृढ़ता, आयुष विश्वविद्यालय और अनेक नई सुविधाओं के विकास से लोगों को राहत मिली है। युवाओं के लिए रोजगार, महिलाओं के स्वावलंबन, कारोबार में वृद्धि हो रही है। कहा कि जब नए निवेश आएंगे तो रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे। 

अब गोरखपुर की पहचान सुरक्षा, स्वच्छता, समृद्धि और मजबूत सड़कों से
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के बाद उनकी सरकार ने गोरखपुर की छवि को बदला है। पहले गोरखपुर की पहचान मच्छर और माफिया से होती थी। अब यहां माफिया भी गायब है और मच्छर भी गायब है। अब गोरखपुर की पहचान सुरक्षा, स्वच्छता, समृद्धि और मजबूत सड़कों से है। अब यहां का नौजवान पहचान का मोहताज नहीं है बल्कि वह सीना तानकर बताता है कि वह गोरखपुर का है।

मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनकी कार्यप्रणाली भ्रष्ट थी, जो माफिया पालते थे, अराजकता फैलाते थे, उन्होंने प्रदेश की पहचान को शक के दायरे में ला दिया था। अब प्रदेश को लेकर पूरे देश में कोई भी शक की निगाह से नहीं देखता। उनकी सरकार ने सुरक्षा का माहौल और समृद्धि देकर राज्य को मजबूत पहचान दिलाई है। 

कल्याण मंडपम और अन्य विकास परियोजनाओं की खूबी बताई सीएम ने
लोकार्पण और शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल्याण मंडपम और अन्य विकास परियोजनाओं की खूबी भी बताई। कहा कि कल्याण मंडपम अल्प और मध्य आयवर्ग के लोगों के सार्वजनिक कार्यक्रमों को भव्य और यादगार बनाने का माध्यम बनेगा। उन्होंने बताया कि शहर में कुल नौ कल्याण मंडपम या तो बन गए हैं या निर्माणधीन है।

इसे बनाने के लिए उन्होंने अपनी विधायक निधि से राशि दी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि आज जिस एकीकृत मंडलीय कार्यालय का शिलान्यास हुआ है, वहां सभी मंडलीय अधिकारी एक ही छत के नीचे जनता के लिए उपलब्ध रहेंगे। हर तबके के आवासीय सुविधा के लिए कुश्मी एंक्लेव का शिलान्यास हुआ है। ये सभी परियोजनाएं बेहतर सुविधा बनाने और नागरिकों के सपनों में उड़ान का माध्यम बनेंगी। इससे लोगों का जीवन आसान होगा और वे अपना काम सरलता से कर सकेंगे। 

बिना भेदभाव विकास व कल्याण ही पीएम-सीएम का लक्ष्य : रविकिशन
लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि बिना भेदभाव सबको विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही पीएम मोदी व सीएम योगी का लक्ष्य है। रविकिशन ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 2027 में यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी।

पश्चिम बंगाल के चुनाव ने यह बता भी दिया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि विकास और जन कल्याण ही सीएम योगी का ध्येय है। उनके नेतृत्व में गोरखपुर सहित पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। 

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, एमएलसी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह, महेंद्रपाल सिंह, डॉ. विमलेश पासवान, प्रदीप शुक्ल, सरवन निषाद, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, भाजपा के महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, नगर निगम के उप सभापति पवन त्रिपाठी, स्थानीय पार्षद संतोष चौहान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। 

फीता काटकर किया कल्याण मंडपम का लोकार्पण
मंचीय कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फीता काटकर कल्याण मंडपम का औपचारिक उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने मंडपम का भ्रमण कर यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने कल्याण मंडपम के परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। 

मुख्यमंत्री ने जीडीए की इन प्रमुख परियोजनाओं का किया शिलान्यास
एकीकृत मंडलीय कार्यालय का निर्माण, लागत 269.63 करोड़ रुपये।
लच्छीपुर में कुश्मी एवेन्यू अपार्टमेंट का निर्माण, 172.86 करोड़ रुपये।

गोरखपुर सोनौली मार्ग पर प्रवेश द्वार का निर्माण, लागत 10.11 करोड़ रुपये।
वसुंधरा एंक्लेव से पैडलेगंज चौराहा तक सड़क चौड़ीकरण, आरसीसी नाला व सौंदर्यीकरण कार्य, लागत 22.58 करोड़ रुपये।

रामगढ़ताल रिंग रोड पर आरकेबीके से सहारा एस्टेट वाले हिस्से में रिटेनिंग वाल की ऊंचाई बढ़ाने का कार्य, लागत 13.33 करोड़ रुपये।
गुरुकुल सिटी योजना फेज-1 के तहत सड़क निर्माण, 19.17 करोड़ रुपये।

गुलरिहा थाना से भटहट मोड़ तक डेकोरेटिव लाइटिंग, लागत 10.11 करोड़ रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed