फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM yogi reviews development projects and law and order

विकास परियोजनाओं और कानून-व्यवस्था की समीक्षा: सीएम योगी बोले, कार्य की गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता का रखें ध्यान

Mon, 18 Apr 2022 02:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 18 Apr 2022 02:17 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने विकास परियोजनाओं और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि योजना में शिकायत या लापरवाही की पुष्टि पर कड़ी कार्रवाई होगी। समय पर कार्य पूरे होंगे तो इस्टीमेट रिवाइज करने की नौबत नहीं आएगी।

विज्ञापन
CM yogi reviews development projects and law and order
सीएम योगी मदद के लिए दो लाख का चेक देते हुए। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी कार्य या परियोजनाओं के निर्माण में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखें। किसी भी योजना में शिकायत या लापरवाही की पुष्टि होगी तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को कमिश्नर सभागार में मंडल स्तरीय बैठक कर कानून-व्यवस्था एवं विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। करीब तीन घंटे तक चली बैठक में मुख्यमंत्री ने विकास परियोजनाओं की समयबद्धता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा होने पर इस्टीमेट रिवाइज करने की नौबत नहीं आएगी। विकास के जो भी कार्य चल रहे हैं, उन्हें पूरी तरह से भ्रष्टाचार मुक्त रखें। इसी प्रकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। फरियादी को समय से न्याय मिले और संशय की कोई गुंजाइश न रहे।
विज्ञापन


सीएम ने अधिकारियों से दो टूक कहा कि काम समय पर हो, पारदर्शी तरीके से हो और गुणवत्तापूर्ण हो, इसके लिए प्रत्येक परियोजना में एक नोडल अधिकारी अवश्य नामित किए जाए। बैठक के दौरान मंडल के सभी जिलों के जिलाधिकारियों ने अपने-अपने जिले के विकास कार्यक्रमों की प्रगति और पुलिस के अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

अपराधियों से सख्ती से निपटें
कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि अपराधियों से सख्ती से निपटें। थानों पर आने वाले लोगों के लिए पेयजल, बैठने आदि की पर्याप्त व्यवस्था के साथ उनकी शिकायतों की सुनवाई संवेदनशीलता के साथ हो। थानों पर अनावश्यक पड़े सामानों का नियमानुसार निस्तारित कराएं। पुलिस पेट्रोलिंग को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाएं। सप्ताह में एक दिन शहीद स्थलों या पर्यटन स्थलों पर पुलिस बैंड द्वारा देशभक्ति की धुन बजाई जाए।

नहीं होनी चाहिए लोगों के आवागमन में असुविधा
सीएम योगी ने कहा कि प्रशासन और पुलिस के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि नागरिकों के आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। जाम की समस्या से निजात पाने के लिए जरूरी है कि लोग यातायात के नियमों का पालन करें। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाए। इस दौरान उन्होंने गोरखपुर-सोनौली, नौसड़-पैडलेगंज, गोरखपुर-वाराणसी मार्गों के निर्माण कार्य का हाल भी जाना। यह निर्देशित किया कि कार्यदायी संस्थाएं तेजी से कार्य पूरा करें।


कार्यालयों में समय से उपस्थित रहें अधिकारी-कर्मचारी
मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी व उनके मातहत कर्मचारी समय से कार्यालयों में उपस्थित होकर जन समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करें। जनसमस्याओं का एक रजिस्टर बनाया जाय और उसमें निस्तारण की स्थिति अंकित की जाय। साथ ही अधिकारी अपने तैनाती स्थल पर ही रात्रि निवास करें।

 

जनप्रतिनिधियों से बेहतर संवाद स्थापित करें अधिकारी
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनप्रतिनिधियों से बेहतर संवाद स्थापित करते हुए महीने में कम से कम एक बार उनके साथ बैठक करें। यह भी सुनिश्चित करें कि जनप्रतिनिधियों के फोन प्रापर अटेंड हों और उनका प्रापर रिस्पांस हो।

जनता के विश्वास पर खरा उतरना हम सभी का दायित्व
सीएम ने कहा कि जनता के विश्वास पर खरा उतरना हम सभी कर दायित्व है। जनता के प्रति संवेदनशील होकर अधिकारी उनकी समस्या का समाधान करें। दूरभाष के माध्यम से प्रकरण निस्तारण की जानकारी भी आवेदक से पूछें। उन्होंने कहा कि मेरिट के आधार पर जनसमस्याओं का निस्तारण कराएं। न्याय पाने का अधिकार सभी का है।

अंतर विभागीय समन्वय में बड़ी ताकत
सीएम ने कहा कि कहा कि अंतर विभागीय समन्वय में बड़ी ताकत होती है। इसी ताकत का परिणाम है कि हम इंसेफेलाइटिस की समस्या को नियंत्रित करने में सफल हुए हैं। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के कार्यक्रमों में भी अंतर विभागीय समन्वय की ताकत दिखानी होगी। इसके लिए साप्ताहिक कार्यक्रम बनाएं और संयुक्त चौपाल लगाकर महिलाओं से जुड़े मामलों का निस्तारण करें।  

बरसात से पहले करा लें बंधों की मरम्मत
सीएम ने कहा कि बाढ़ बचाव से संबंधित तैयारियां समय से पहले पूरी कर ली जाएं। जनता को किसी भी प्रकार का नुकसान न उठाना पड़े, इसके लिए बरसात से पहले संवेदनशील बंधों की मरम्मत अवश्य करा लें। चेतावनी देते हुए कहा कि बरसात में महानगर में जलजमाव की स्थिति नहीं दिखनी चाहिए। इसके लिए समय से पहले नालों की तल्लीझार सफाई व अन्य जरूरी कार्य पूरा कर लें।  

 

कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित न रहे
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने स्कूल चलो अभियान की जनपदवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाया जाय। स्कूलों में नामांकित बच्चों को यूनिफार्म, जूता-मोजा, बैग, पठन सामग्री हर हाल में उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान सीएम ने शिक्षा विभाग में चलाए जा रहे ऑपरेशन कायाकल्प पर भी चर्चा की। उन्होंने कायाकल्प योजना के तहत विद्यालयों के सुंदरीकरण पर विशेष जोर दिया, ताकि विद्यालयों में कुछ नयापन दिखे।

शुद्ध पेयजल से तमाम बीमारियों से बचाव
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से काम किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता एवं शुद्ध पेयजल से तमाम बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। जनपद में नगर निगम व ग्राम पंचायतों सेे 75-75 तालाबों का निमार्ण कराया जाय। अमृत महोत्सव के तहत इन तालाबों को अमृत सरोवर का नाम दिया जाय।

स्मार्ट सिटी की तरह स्मार्ट विलेज भी बनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्मार्ट सिटी की तर्ज पर हम स्मार्ट विलेज की दिशा में काम कर सकते हैं। इसके लिए गांवों का चयन किया जाए और आवश्यक सुविधाओं का विकास कर स्मार्ट विलेज के रूप में विकसित किया जाए।

पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं
सीएम ने कहा कि गोरखपुर मंडल में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। इसे बढ़ावा देकर बड़े पैमाने पर रोजगार का सृजन किया जा सकता है। जनप्रतिनिधि व अधिकारी मिलकर इस दिशा में काफी बेहतर कर सकते हैं।

 

हर ग्राम पंचायत में हो खेल मैदान
मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि हर ग्राम पंचायत में एक खेल का मैदान तथा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए एक खाद का गढ्ढा बनाया जाय। खाद गड्ढा होने से कचरे का निस्तारण तो होगा ही, खेतों के लिए कंपोस्ट खाद भी उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान, दस्तक अभियान, हर ग्राम पंचायत में सचिवालय की स्थापना, उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण, स्ट्रीट वेंडर्स के व्यवस्थापन, मुसहर, वनटांगिया बस्तियों में सुविधाओं के विकास, ड्रेनेज, अंडरग्राउंड केबल आदि बिंदुओं की भी समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए।

बैठक में ये रहे मौजूद
राज्यसभा सदस्य जयप्रकाश निषाद, बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान, जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, मेयर सीताराम जायसवाल, विधायक फतेह बहादुर सिंह, श्रीराम चौहान, विपिन सिंह, प्रदीप शुक्ला, महेंद्रपाल सिंह, राजेश त्रिपाठी, एडीजी जोन अखिल कुमार, कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीएम विजय किरन आनंद, एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा।

दो मृतक आश्रितों को सौंपी दो-दो लाख की सहायता धनराशि
बैठक प्रारंभ होने से पहले सीएम योगी ने दो मृतक आश्रित महिलाओं को दो-दो लाख रुपये की सहायता धनराशि का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता राशि पाने वालों में कोरोना के दौरान मृत व्यक्ति की पत्नी शामिल हैं। जिस दूसरी महिला को आश्रित के रूप में सीएम के हाथों सहायता राशि मिली है, उनके बेटे की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई थी। दोनों मृतक झरना टोला वार्ड के थे। इस दौरान पार्षद संध्या गुप्ता एवं रमेश गुप्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed