UP News: सीएम योगी ने विकास कार्यों की समीक्षा की, बोले- जन आकांक्षाओं के अनुरूप नए विकास कार्यों का प्रस्ताव
सीएम योगी ने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है। जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे जनता के बीच रहकर विकास कार्यों की चर्चा करें। विकास को लेकर उनकी और आकांक्षाओं को जानें और उसी अनुरूप प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए जन आकांक्षाओं के अनुरूप विकाय कार्यों का प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराएं। इन प्रस्तावों को प्राथमिकता दी जाएगी।
शनिवार को सांसदों और विधायकों के साथ विशेष बैठक कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर मंडल की विकास परियोजनाओं की प्रगति का हाल जाना। उन्होंने गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया व कुशीनगर जनपदों से आए सांसदों व विधायकों से उनके क्षेत्र की विकास योजनाओं और समस्याओं की जानकारी ली। सीएम ने कहा कि जनप्रतिनिधि शीतलहर के बीच आम जनमानस के साथ-साथ खेती-किसानी और गोवंश आदि की सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी रखें और सतत निगरानी करते रहें।
सीएम ने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है। जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे जनता के बीच रहकर विकास कार्यों की चर्चा करें। विकास को लेकर उनकी और आकांक्षाओं को जानें और उसी अनुरूप प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में धान खरीद सुचारु रूप से चल रही है। जब तक एक भी किसान क्रय केंद्र पर आएगा, खरीद जारी रहेगी। शीतलहर के बीच क्रय केंद्रों की व्यवस्थाओं का जनप्रतिनिधि भी निरीक्षण करते रहें।
क्षेत्र के ब्रांड अंबेसडर हैं जनप्रतिनिधि
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘ट्रेड, टेक्नोलॉजी और टूरिज्म’ मंत्र को आत्मसात कर प्रदेश समृद्धि के नए सोपान चढ़ रहा है। बेहतर कानून-व्यवस्था तथा नीतिगत सुधारों के माध्यम से देश आज दुनिया में निवेश का श्रेष्ठतम गंतव्य बनकर उभरा है। इस छवि का फायदा गोरखपुर मंडल को भी अधिकाधिक मिलना चाहिए। जनप्रतिनिधि के रूप में सांसद एवं विधायक अपने क्षेत्र के ब्रांड अंबेसडर हैं। अपने क्षेत्र की खूबियों से देश और दुनिया को परिचय कराने के लिए आपको ठोस प्रयास करना होगा।
गोरखपुर मंडल में भी कराएं निवेशक सम्मेलन
मुख्यमंत्री ने बताया कि आगामी 10-12 फरवरी को उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। समिट से पहले दुनिया भर के निवेशकों को प्रदेश में निवेश का आमंत्रण देने की हमारी कार्ययोजना को सफलता मिली है। विदेशी और घरेलू निवेशक रोड शो से प्रेरणा लेते हुए अनेक जनपदों ने जिला स्तर पर निवेशक सम्मेलन किए और हजारों करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त किए। ऐसे ही प्रयास गोरखपुर मंडल में भी होने चाहिए।
आयोजन के लिए सांसद के नेतृत्व में विधायक कमान संभालें, जिला प्रशासन, औद्योगिक अवस्थापना विभाग, इन्वेस्ट यूपी और मुख्यमंत्री कार्यालय से सहयोग लें। अपने क्षेत्र के उद्यमियों, व्यापारियों, प्रवासी जनों से संवाद और संपर्क बनाएं। उन्हें प्रदेश सरकार की औद्योगिक नीतियों, सेक्टोरल पॉलिसी की जानकारी दें। अपने क्षेत्र की संभावनाओं का परिचय दें और निवेश के लिए प्रोत्साहित करें। बैठक में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह समेत गोरखपुर मंडल के सांसद व विधायक उपस्थित रहे।