फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   CM Yogi inspected medical college under construction in Deoria

यूपी: देवरिया में बोले सीएम योगी, हर जिले में होगा मेडिकल कॉलेज, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Sat, 24 Jul 2021 07:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sat, 24 Jul 2021 07:47 PM IST
सार

सीएम योगी ने करीब 2079.32 लाख की लागत से बन रहे मेडिकल कॉलेज की यथास्थिति देखी। जिम्मेदारों को काम में तेजी लाने और इसे जल्द से जल्द पूरा करने निर्देश दिया।

विज्ञापन
CM Yogi inspected medical college under construction in Deoria
CM yogi - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में वर्ष 2022 तक मेडिकल कॉलेज बन जाएगा। जिन जिलों में मेडिकल कॉलेज नहीं है, वहां छह माह के अंदर पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा। मुख्यमंत्री शनिवार को महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय देवरिया का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 1947 से वर्ष 2016 के बीच प्रदेश में 12 मेडिकल कॉलेज थे, लेकिन वर्तमान में 32 मेडिकल कालेज स्वीकृत हैं। इनमें अधिकतर का निर्माण पूर्ण हो चुका है। नेशनल मेडिकल काउंसिल के निरीक्षण के बाद देवरिया सहित नौ मेडिकल कॉलेेेजों में प्रथम सत्र में पढ़ाई का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 जुलाई को सिद्धार्थनगर की धरती से करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्ष 2021-22 में 14 मेडिकल कॉलेज और बनाए जाएंगे। सिर्फ 16 जनपद ऐसे बचेंगे, जहां मेडिकल कॉलेज नहीं है। इनमें मऊ, बलिया, महराजगंज, संतकबीर नगर आदि जिले शामिल हैं। यहां छह माह के अंदर पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। प्रदेश में 75 मेडिकल कॉलेज होने का गौरव तब प्राप्त होगा जब केंद्र और प्रदेश में एक ही विचारधारा की सरकार है। गोरखपुर और रायबरेली का एम्स बनकर तैयार है। अक्टूबर में प्रधानमंत्री के हाथों इसका शुभारंभ होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवरिया, सिद्धार्थनगर में मेडिकल की पढ़ाई इसी सत्र से शुरू हो रही है। बस्ती में शुरू हो चुकी है। कुशीनगर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू हो गया है। आजमगढ़, बलरामपुर, गोंडा, बहराइच, चंदौली, सोनभद्र, जौनपुर सहित कई ऐसे जिले हैं, जहां मेडिकल कॉलेज शीघ्र शुरू हो जाएंगे। देवरिया में 208 करोड़ की लागत से मेडिकल कालेज बन रहा है। इसमें 155 करोड़ खर्च हो चुके हैं। 15 दिसंबर तक निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा। यहां मेडिकल कॉलेज में पर्याप्त संसाधन होंगे।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में मस्तिष्क ज्वर की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बीमारी पर काफी नियंत्रण मिल गया है। मेडिकल कॉलेज खुलने के बाद इलाज के क्षेत्र में लोगों को बड़ी सुविधा प्राप्त होगी। प्रथम सत्र में पढ़ाई की औपचारिकताएं पूर्ण हो चुकी हैं, जो एनसीआई का मानक है उससे अच्छी स्थिति में मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार है। छात्रावास, आवासीय सुविधा की व्यवस्था हो चुकी है।

निरीक्षण के बाद यहां प्रवेश शुरू हो जाएगा। इस दौरान प्रभारी मंत्री श्रीराम चौहान, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद तिवारी, राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद, सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा,  क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, सदर विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, विधायक काली प्रसाद, विधायक रामपुर कारखाना प्रतिनिधि डॉ. संजीव शुक्ल, भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, नीरज शाही, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, जितेंद्र राव मौजूद रहे। इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed