फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi inaugurates floating restaurant on Gorakhpur Ramgarhtal

UP: सीएम बोले- 'फ्लोट' से मिलेगा पर्यटन को बढ़ावा, बोले, 'थूक लगी रोटियां और हापुड़ वाला जूस तो नहीं मिलेगा'

Thu, 19 Sep 2024 06:08 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 19 Sep 2024 06:08 PM IST
सार

सीएम  योगी आदित्यनाथ ने फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया। कहा, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के खुलने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। तंज कसते हुए कहा, यहां कम से कम हापुड़ वाला जूस नहीं मिलेगा, थूक लगाकर रोटियां तो नहीं मिलेंगी। यहां जो मिलेगा वो पूरी तरह शुद्ध मिलेगा। जो सुविधा फाइव स्टार होटल में मिलती है अब वो यहां मिलेगी।

विज्ञापन
CM Yogi inaugurates floating restaurant on Gorakhpur Ramgarhtal
रामगढ़ताल जेट्टी पर आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम योगी ने कहा कि गोरखपुर में आज से 15- 20 वर्ष पहले नौका विहार और रामगढ़ ताल नाम से लोगों के मन मे भय होता था। लेकिन ,इन सात वर्षों में यहां का नजारा बदल गया है। साल वर्ष पहले ये क्षेत्र विकास से कोसों दूर था। अब, ये पर्यटन का स्थल हो गया है।
विज्ञापन



सात साल पहले जहां लोग दिन के उजाले में यहां आने में भयभीत होते थे, वो अब रात में इत्मीमान से यहां का लुत्फ उठाते हैं। वो भी अकेले नहीं, परिवार के साथ। पहले, रामगढ़ गंदगी व अपराध का गढ़ बना हुए था। आज पर्यटन का एक केंद्र हो गया है। फर्टिलाइजर बंद था, मेडिकल कालेज बीमार था।
विज्ञापन


दिनभर जाम से जूझते थे। आज शहर को सड़कें, फोर लेन व सिक्स लेन सड़कें मिल चुकी हैं।। आज एयरपोर्ट सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है। खाद कारखाना फिर से चालू हो गया है। मेडकिल कालेज बेहतर हुआ। एम्स भी सेवा दे रहा है। रामगढ़ ताल 1700 एकड़ क्षेत्र में विकसित होकर पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले क्रूज आया। अब फ्लोटिंग रेस्टोरेंट सुविधा देंगे। इससे पर्यटक आकर्षित हो रहे हैं और रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने  फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का उद्घाटन करते हुए कहा कि कम से कम हापुड़ वाला जूस नहीं मिलेगा, थूक लगाकर रोटियां तो नहीं मिलेंगी। यहां जो मिलेगा शुद्ध मिलेगा। जो फाइव स्टार होटल में सुविधा मिलती है, अब यहां मिलेगी। लेक के चारों ओर सड़क बन रही है।

CM Yogi inaugurates floating restaurant on Gorakhpur Ramgarhtal
फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का फीता काटकर उद्घाटन करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिस गोरखपुर के नाम से 15-20 साल पहले भय होता था, सात वर्ष पूर्व जहां सुविधाओं की कल्पना ही बेमानी थी, वही गोरखपुर अब आधुनिक सोच के साथ विकास और रोजगार का संगम और नया पर्यटन हब बन रहा है।

सीएम योगी गुरुवार को रामगढ़ताल में बने फ्लोटिंग रेस्टोरेंट ‘फ्लोट’ का बटन दबाकर उद्घाटन करने के बाद ताल की जेटी पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की आवासीय परियोजना ग्रीनवुड अपार्टमेंट के सात आवंटियों को आवंटन प्रमाण पत्र का वितरण भी किया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग आज से डेढ़ दशक पहले गोरखपुर के नाम से डरते थे। सात वर्ष पूर्व तक भी गोरखपुर विकास से कोसों दूर था। आज जिस स्थान (रामगढ़ताल क्षेत्र) पर यह आयोजन हो रहा है, वहां तो आना ही सपना था। मुख्यमंत्री ने कहा रामगढ़ताल गोरखपुर की गंदगी और अपराध का गढ़ बन चुका था।

सर्किट हाउस में रुकने वाले अतिथियों और मंत्रियों के लिए अलग से फोर्स लगानी पड़ती थी। गोरखपुर का खाद कारखाना बंद हो चुका था। यहां का बीआरडी मेडिकल कॉलेज स्वयं बीमार हो गया था। गोरखपुर के लोगों को दिनभर जाम में फंसना पड़ता था।

CM Yogi inaugurates floating restaurant on Gorakhpur Ramgarhtal
गोरखपुर में खुला फ्लोटिंग रेस्टोरेंट - फोटो : अमर उजाला
मृतप्राय थी रामगढ़ झील, अब नई आभा से आकर्षित कर रही पर्यटकों को
मुख्यमंत्री ने कहा कि रामगढ़ताल कभी मृतप्राय हो चला था। जबकि आज 1800 एकड़ में फैली यह प्राकृतिक झील पर्यटकों को नई आभा के साथ आकर्षित कर रही है। यहां नए-नए होटल खुल रहे हैं। रामगढ़ताल में क्रूज की सुविधा पहले ही शुरू हो गई थी।

आज फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का भी  शुभारंभ हो गया है। अब  प्राकृतिक झील के किनारे जलपान और भोजन करने का मन हुआ तो यह सुविधा गोरखपुर में ही उपलब्ध हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा आधुनिक सोच के साथ विकास भी हो रहा है और यह विकास रोजगार का भी माध्यम बन रहा है।

गोरखपुर में गेस्ट और पर्यटकों को मिलेगी फाइव स्टार सुविधा
सीएम योगी ने कहा कि अब गोरखपुर आने वाले अतिथियों और पर्यटकों को फाइव स्टार सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि रामगढ़ताल के चारों तरफ रिंग रोड बन रहा है। इससे लोगों को परिवार के साथ निकलने, गेस्ट और पर्यटकों के लिए दिनभर का कार्यक्रम बन जाएगा।

चारों तरफ झील की खूबसूरती को देखने के बाद क्रूज और फ्लोटिंग रेस्टोरेंट चले गए और फिर चिड़ियाघर जाकर प्रकृति के साथ आनंद उठाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शानदार लाइटिंग से गोरखपुर में रात्रि का नजारा बेहद आकर्षक लगता है। सीएम ने विश्वास व्यक्त किया कि फ्लोटिंग रेस्टोरेंट स्थानीय लोगों और देश-दुनिया के पर्यटकों को बेहतरीन सुविधाएं देगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शानदार कनेक्टिविटी से अब यहां होटलों की चेन खुलने जा रही है। जल्द ही कन्वेंशन सेंटर भी बनने जा रहा है।

CM Yogi inaugurates floating restaurant on Gorakhpur Ramgarhtal
फ्लोटिंग रेस्टोरेंट - फोटो : अमर उजाला
क्वालिटी के साथ समय से पहले पूरा करें ग्रीनवुड अपार्टमेंट का निर्माण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रीनवुड अपार्टमेंट के आवंटियों को शुभकामनाएं देते हुए जीडीए के अफसरों को निर्देशित किया कि अपार्टमेंट का निर्माण क्वालिटी को ध्यान में रखते हुए समय से छह माह पूरा करें। उन्होंने कहा कि जीडीए ने इसे जुलाई 2027 में पूरा करने का लक्ष्य तय किया है।

लेकिन, कोशिश होनी चाहिए कि 2027 में मकर संक्रांति के पूर्व ही निर्माण पूर्ण कर आवंटियों को सौंप दें ताकि आवंटी अपने आवास में मकर संक्रांति मना सकें और मकर संक्रांति का प्रसाद अपने इस आवास में ग्रहण कर सकें। उन्होंने कहा कि ग्रीनवुड अपार्टमेंट अच्छे वातावरण में बन रहा है और यहां के फ्लैट्स की कीमतें कुछ ही सालों में कई गुना बढ़ जाएंगी।

सीएम योगी के नेतृत्व में हुआ गोरखपुर का ऐतिहासिक विकास : रविकिशन
इस अवसर पर सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि गोरखपुर पहले क्या था यह किसी से छिपा नहीं है और अब क्या हो गया है यह भी सभी लोग देख रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मात्र सात साल में गोरखपुर में ऐतिहासिक विकास हुआ है। गोरखपुर में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की सौगात सीएम योगी की प्रेरणा से ही मिली है।

उन्होंने कहा कि एक फिल्म स्टार होने के चलते मैं मुंबई से भी जुड़ा हूं लेकिन अब मुझे गोरखपुर मुंबई से भी सुंदर लगता है।

CM Yogi inaugurates floating restaurant on Gorakhpur Ramgarhtal
फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के अंदर का जायजा लेते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का सघन निरीक्षण किया मुख्यमंत्री ने
रामगढ़ताल की जेटी पर बटन दबाकर उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में पहुंचे। यहां उन्होंने प्रवेश द्वार पर फीता काटा और सभी स्टाफ को रेस्टोरेंट शुभारंभ की बधाई दी। इसके बाद उन्होंने फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के सभी तलों पर भ्रमण कर उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और प्रसन्नता जताई।

इस दौरान फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के प्रबंध निदेशक आलोक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को यहां दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने फ्लोटिंग रेस्टोरेंट पर सूक्ष्म जलपान भी किया। 

 

CM Yogi inaugurates floating restaurant on Gorakhpur Ramgarhtal
सीएम ने आवंटन पत्र भी सौंपा - फोटो : अमर उजाला
कुल 479 फ्लैट्स होंगे ग्रीनवुड अपार्टमेंट में
ग्रीनवुड अपार्टमेंट रामगढ़ताल के समीप 5.20 एकड़ में बनाया जा रहा है। 374.49 करोड़ रुपये की लागत और मिवान तकनीकी से बनने वाले इस आवासीय प्रोजेक्ट में थ्री बीएचके एचआईजी के 300 तथा फोर बीएचके एचआईजी के 179 फ्लैट्स बनेंगे। इस अपार्टमेंट का निर्माण जुलाई 2027 तक पूर्ण कराने का लक्ष्य है।


 

CM Yogi inaugurates floating restaurant on Gorakhpur Ramgarhtal
फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के अंदर का जायजा लेते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
फाइव स्टार सुविधाओं वाला है फ्लोटिंग रेस्टोरेंट
रामगढ़ताल में बना है फ्लोटिंग रेस्टोरेंट फाइव स्टार सुविधाओं वाला है। जीडीए का दावा है कि यह उत्तर भारत का पहला फ्लोटिंग रेस्टोरेंट है। कुल 9600 वर्गफुट क्षेत्रफल और तीन मंजिला इस फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में एकसाथ 100 से 150 आगंतुक बैठ सकते हैं।

‘फ्लोट’ का संचालन करने वाली कंपनी के प्रबंध निदेशक आलोक अग्रवाल बताते हैं कि ग्राउंड फ्लोर से पहले और दूसरे फ्लोर तक लिफ्ट की भी सुविधा है। ग्राउंड फ्लोर पर बने फूड कोर्ट में शुद्ध शाकाहारी लजीज व्यंजनों की लंबी श्रृंखला है। जबकि पहले फ्लोर पर संगीतमय अंदाज में पार्टी की जा सकेगी।

दूसरा फ्लोर ओपन रूफटॉप का है जहां खुले में बैठकर ताल का दीदार करने के साथ व्यंजनों का स्वाद लिया जा सकता है। पूरे फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की डिजाइन ऐसी है कि इसमें बैठने वालों को रामगढ़ताल की खूबसूरती पूरी तरह दिखेगी। इसके निर्माण पर दस करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई है और इसे इंडियन रजिस्ट्रार ऑफ शिपिंग के मानकों के अनुरूप बनाया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed