फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi held a public meeting in Sahjanwa Lok Sabha seat of Gorakhpur

Lok Sabha Election: सहजनवां में सीएम योगी ने कहा, अवसर मिला तो देश के साथ गद्दारी करेगी कांग्रेस व सपा

Wed, 29 May 2024 04:15 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 29 May 2024 04:15 PM IST
सार

सीएम योगी बुधवार को गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद व प्रत्याशी रविकिशन शुक्ल के पक्ष में सहजनवा में आयोजित जनसभा में उमड़ी भारी भीड़ को संबोधित कर रहे थे। कहा, जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार और यूपी में सपा की सरकार थी तो अयोध्या में राम मंदिर और काशी में संकटमोचन मंदिर में आतंकी हमला हुआ था।

विज्ञापन
CM Yogi held a public meeting in Sahjanwa Lok Sabha seat of Gorakhpur
सीएम योगी और सांसद रवि किशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस, सपा समेत इंडी गठबंधन पर हमला जारी रखते हुए कहा कि भाजपा जहां मोदी के नेतृत्व में विकास, गरीब कल्याण, देश को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने के लिए कार्य कर रही है, तो वहीं सपा और कांग्रेस भारत के विभाजन के लिए षड्यंत्र कर रही है।

विज्ञापन


इनका घोषणा पत्र कहता है कि इन्हें अवसर मिला तो ये पार्टियां देश के साथ गद्दारी करेंगी, देश को धोखा देंगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि देश ने देखा है कि दो लड़कों की जोड़ी जब भी मिली, अनर्थ ही हुआ।
विज्ञापन


सीएम योगी बुधवार को गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद व प्रत्याशी रविकिशन शुक्ल के पक्ष में सहजनवा में आयोजित जनसभा में उमड़ी भारी भीड़ को संबोधित कर रहे थे। कहा, जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार और यूपी में सपा की सरकार थी तो अयोध्या में राम मंदिर और काशी में संकटमोचन मंदिर में आतंकी हमला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज ये लोग फिर उसी मंशा के साथ आकर देश के सामाजिक तानेबाने को अलग-अलग करना चाहते हैं। कांग्रेस-सपा की मंशा पर्सनल लॉ लागू करने की है। सीएम योगी ने कहा कि पर्सनल लॉ लागू करने का मतलब तालीबानी शासन है।

ये लोग मोदी सरकार में खत्म की गई तीन तलाक की कुप्रथा को फिर से लागू करना चाहते हैं। पर्सनल लॉ लागू हुआ तो बेटी स्कूल नहीं जा सकेगी, महिला बाजार या आफिस नहीं जा सकेगी। घर में बुर्का पहनकर दुबककर रहना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा यह घोषणा कर रही है कि यह देश बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान से ही चलेगा। हम देश को शरीयत से नहीं चलने देंगे।

देश में फिर नहीं पैदा होने देंगे कोई औरगंजबेज
सीएम योगी ने कहा कि इंडी गठबंधन यानी कांग्रेस और सपा की मंशा वरासत टैक्स लगाने की है। यह एक प्रकार से वही जजिया कर है, जिसे क्रूर मुगल बादशाह औरंगजेब ने हिंदुओं पर लगाया था। वो इतना क्रूर शासक था कि उसने अपने भाई की हत्या कर दी थी, अपने बाप को जेल में डालकर एक-एक बूंद पानी के लिए तरसा दिया था।

सीएम ने कहा कि औरंगजेब के बाप शाहजहां ने कहा था कि औरंगजेब जैसा पुत्र किसी के घर न पैदा हो। इसने अपने बाप को जीते जी पानी के लिए तरसा दिया। इससे अच्छे तो हिंदू हैं जो जीते जी अपने माता-पिता का ख्याल तो रखते ही हैं, मरने के बाद भी श्राद्ध और तर्पण से भी उन्हें सम्मान देते हैं।

समग्र विकास से लौटाएंगे जनता के पसीने का कर्ज
भीषण तपती दोपहरी में जुटी भारी भीड़ से आत्मीय रिश्ता मजबूत करते हुए सीएम योगी ने कहा कि हम तो आपके ही परिवार के हिस्से हैं। उन्होंने सबको आश्वस्त करते हुए कहा कि आज जो पसीना आप भाजपा आैर मोदी जी के लिए बहा रहे हैं, उसका कर्ज समग्र विकास के रूप में लौटाएंगे।

राम मंदिर को बेकार बताने वालों की बुद्धि बेकार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर के निर्माण और रामलला के विराजमान होने का उल्लेख करने के साथ कहा कि आज की अयोध्या में ऐसा लगता है जैसा प्रभु राम साक्षात विराजमान होकर आशीर्वाद बरसा रहे हों। मंदिर निर्माण तो मोदी जी के नेतृत्व में हुआ, लेकिन इस पुण्य के भागीदार आप सभी हैं, जिन्होंने मोदी-योगी को सत्ता सौंपी।  


अयोध्या, काशी के साथ गोरखपुर में भी नएपन का हो रहा दर्शन
मुख्यमंत्री ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर और काशी में विश्वनाथ धाम की भव्यता का उल्लेख करने के साथ गोरखपुर में आए बदलाव को रेखांकित करते हुए कहा कि अयोध्या और काशी के साथ गोरखपुर और सहजनवा में भी नएपन के दर्शन हो रहे हैं।


सहजनवा में चारलेन की सड़कें, ओवब्रिज, नई फैक्ट्रियां, स्टेडियम और गरीबों, श्रमिकों के बच्चों की मुफ्त शिक्षा के लिए अटल आवासीय विद्यालय बन गया है तो गोरखपुर में एम्स, खाद कारखाना बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed