फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Adityanath will visit Gorakhpur today on a three-day tour

चार दिन के दौरे पर आज गोरखपुर आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, तैयारियां पूरी

Sat, 27 Mar 2021 06:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 27 Mar 2021 06:43 AM IST
सार

  • चिड़ियाघर घूमने के बाद दुकानों, फूड प्लाजा और कैफेटेरिया का करेंगे उद्घाटन
  • इसके बाद मंच पर आकर करेंगे लोगों को संबोधित

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will visit Gorakhpur today on a three-day tour
file pic - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चार दिन के दौरे पर आज गोरखपुर आ रहे हैं सीएम योगी आदित्यनाथ। यात्रा के पहले दिन यानी 27 को मुख्यमंत्री योगी प्राणी उद्यान का लोकार्पण करेंगे और अंतिम दिन 29 को होली के मौके पर आयोजित शोभायात्रा में शामिल होंगे। 30 मार्च को वापस जाएंगे।

विज्ञापन


शहीद अशफाक उल्ला खान प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री सीएम योगी सीधे 7डी थिएटर जाएंगे। वहां उसका उद्घाटन करने के बाद प्राणी उद्यान की टीम उन्हें थिएटर में ही तीन मिनट की वन्य जीवों पर आधारित शार्ट फिल्म दिखाएगी। इसके बाद प्राणी उद्यान के बाईं तरफ पहले बाड़े के सामने सीएम मौलश्री का पौधा रोपेंगे।
विज्ञापन


पौधरोपण के बाद सीएम गोल्फ कार्ट से पूरे प्राणी उद्यान का नजारा लेंगे। साथ में प्राणी उद्यान की टीम भी रहेगी। उन्हें पूरे चिड़ियाघर के अंदर के बारे में विस्तारपूर्वक बताएगी। बब्बर शेर के बाड़े के पास गोल्फ कार्ट में ठहरने का इंतजाम किया गया है। इसके अलावा सभी बाड़ों के बाहर जू कीपर तैनात रहेंगे। बाड़ों के सामने जाने पर सीएम को जू कीपर भी वन्य जीवों को बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घूमने के बाद सीएम मंच पर जाएंगे। वहां उनका संबोधन होगा। मंच पर उनके अलावा वन मंत्री दारा सिंह चौहान और वन राज्य मंत्री भी मौजूद रहेंगे। साथ में प्रशासन, पुलिस वन, प्राणी विभाग के 27 अधिकारी भी होंगे।

बृहस्पतिवार को पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ पवन कुमार शर्मा, मथुरा के मुख्य वन संरक्षक एनके जानू, एसजेडए नीरज कुमार के साथ कमिश्नर जयंत नार्लिकर, डीएम के विजयेंद्र पांडियन के साथ प्राणि उद्यान, वन और उप्र राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल के साथ चिड़ियाघर के अंदर घूमकर निरीक्षण किया।

 
सीएम फूड कोर्ट व अन्य दुकानों का करेंगे उद्घाटन
सीएम योगी आदित्यनाथ प्राणी उद्यान के अंदर बने कैफेटेरिया, फूड कोर्ट और अन्य दुकानों का भी उद्घाटन करेंगे। चिड़ियाघर भ्रमण के बाद इस कार्यक्रम को रखा गया है। इसकी तैयारियां भी की गईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed