फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur UP News: Yogi Adityanath Visit Gorakhpur today for include in Chauri chaura Centenary Festival

गोरखपुर: आज दो दिवसीय दौरे पर आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव में होंगे शामिल

Wed, 03 Feb 2021 03:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 03 Feb 2021 03:16 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur UP News: Yogi Adityanath Visit Gorakhpur today for include in Chauri chaura Centenary Festival
गोरखपुर: सीएम योगी आदित्यनाथ।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर बुधवार यानी आज गोरखपुर आएंगे। सीएम के दोपहर बाद पहुंचने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री स्पोर्ट्स कॉलेज रोड पर अभिज्ञा हार्ट केयर एंड सुपर स्पेशियालिटी हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड का लोकार्पण भी करेंगे।
विज्ञापन


गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन गुरुवार को वह चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुबह 10 बजे उनके वहां पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के लखनऊ से ही वर्चुअल तौर पर कार्यक्रम से जुड़ने की सूचना है। पहले राज्यपाल के भी गोरखपुर आने की सूचना थी, मगर उनका कार्यक्रम बदल गया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। वंदेमातरम गायन का वीडियो अपलोड कर गिनीज वर्ल्ड बुक में रिकार्ड दर्ज कराने की मुहिम में मुख्यमंत्री भी अपनी सहभागिता निभाएंगे। वह कार्यक्रम स्थल से वंदेमातरम का गायन करेंगे, जिसका वीडियो अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed