फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Adityanath will lay foundation stone of 1825 roads of jila panchayat during virtual event

मुख्यमंत्री आज करेंगे जिला पंचायतों की 1825 सड़कों का शिलान्यास, लखनऊ से वर्चुअल होगा कार्यक्रम

Sun, 29 Nov 2020 09:19 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 29 Nov 2020 09:19 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will lay foundation stone of 1825 roads of jila panchayat during virtual event
यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। (file) - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रदेश की जिला पंचायतों की 1825 सड़कों का शिलान्यास करेंगे। कुल 1855 किलोमीटर लंबी इन सड़कों को बनाने पर 647.25 करोड़ रुपये खर्च आएगा। इनमें गोरखपुर जनपद की 21 सड़कें शामिल हैं। इन पर साढ़े सात करोड़ खर्च होगा। इस दौरान जिले की पीएमजीएसवाई की दो सड़कों का शिलान्यास होगा।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की तरफ से प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को जारी आदेश में कहा गया है कि मुख्यमंत्री 29 नवंबर को दिन में 12 बजे जिला पंचायतों की हॉटमिक्स प्लांट में तैयार सामग्री से बनने वाली सड़कों का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

शिलान्यास कार्यक्रम वर्चुअल होगा। सीएम इसमें लखनऊ से शामिल होंगे। जनपद स्तर पर सभी सांसद व विधायक तथा जिला पंचायत अध्यक्ष कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सेंटर पर उपस्थित रहेंगे। जनप्रतिनिधि गण जिला पंचायत के प्रांगण में स्थित सड़कों के शिलापटों का अनावरण करेंगे।

इसी प्रकार, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जिन सड़कों का निर्माण छह साल पहले किया गया था उनका नवीनीकरण किया जाएगा। इन सड़कों की लंबाई पूरे प्रदेश में 2095 किलोमीटर है। इन्हें बनाने पर 204.5 करोड़ रुपये की लागत आएगी। गोरखपुर जनपद में पीएमजीएसवाई की दो सड़कों का चयन नवीनीकरण किया जाएगा। इनकी लंबाई 8.97 किलोमीटर है। इनके निर्माण पर 115.80 लाख खर्च होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed