{"_id":"5fc1fe8f9412e40c6d5230f1","slug":"cm-yogi-adityanath-will-inaugurates-webinar-on-purvanchal-development-from-10-december","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल के विकास पर वेबिनार 10 दिसंबर से, सीएम करेंगे उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल के विकास पर वेबिनार 10 दिसंबर से, सीएम करेंगे उद्घाटन
Sat, 28 Nov 2020 01:08 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 28 Nov 2020 01:08 PM IST
विज्ञापन
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'पूर्वांचल का सतत विकास: मुद्दे, रणनीति एवं भावी दिशा' विषय पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार की शुरुआत 10 दिसंबर और समापन 12 दिसंबर को होगा। उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे।
गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री से मुलाकात की, जिसमें मुख्यमंत्री ने अपनी सहमति दे दी। मुलाकात के बाद कुलपति प्रो. सिंह ने बताया कि वेबिनार सह सेमिनार का उद्घाटन कार्यक्रम विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन में होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी मौजूद रहेंगे और उद्घाटन भाषण भी देंगे।
इस कार्यक्रम में मुख्य सचिव सहित बड़ी संख्या में शासन के आला अफसर मौजूद रहेंगे। प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों की भी मौजूदगी रहेगी। उद्घाटन सत्र की विस्तृत जानकारी देते हुए कुलपति ने बताया कि यह सत्र दो भाग में होगा। पहला भाग विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन में शाम चार से पांच बजे के बीच होगा जबकि दूसरा भाग शाम 5:30 से 6:30 बजे के बीच एम्स में होगा। दोनों ही स्थानों पर मुख्यमंत्री की मौजूदगी बतौर मुख्य अतिथि रहेगी। बाकी का कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कमेटी हाल में होगा। इसके लिए कमेटी हाल को विशेष तौर से तैयार कराया जा रहा है। समापन सत्र का आयोजन भी दीक्षा भवन में होगा।

पांच सेक्टर के लिए होंगे कुल 45 सत्र
कुलपति प्रो. सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय वेबिनार सह सेमिनार को पांच सेक्टर प्राथमिक क्षेत्र, विनिर्माण क्षेत्र, सेवा क्षेत्र, सामाजिक क्षेत्र और जल क्षेत्र में विभाजित किया गया है। हर क्षेत्र के लिए नौ सत्र आयोजित किए जाएंगे। ऐसे में संपूर्ण वेबिनार के दौरान कुल 45 सेशन होंगे, जिसमें देश-विदेश के विशेषज्ञ, शिक्षाविद् और पॉलिसी मेकर्स भाग लेंगे। आनलाइन और ऑफलाइन दोनोें मोड में आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय वेबिनार का उद्देश्य विकसित पूर्वांचल के भविष्य के रोडमैप का ब्लू प्रिंट तैयार करना है।