{"_id":"616674f58ebc3e05cc3c08ee","slug":"cm-yogi-adityanath-warned-officials-pits-should-disappear-from-roads-in-month-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी ने दी चेतावनी: सड़कों से एक माह में गायब हो जाने चाहिए गड्ढे, लापरवाही हुई तो होगी सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी ने दी चेतावनी: सड़कों से एक माह में गायब हो जाने चाहिए गड्ढे, लापरवाही हुई तो होगी सख्त कार्रवाई
Wed, 13 Oct 2021 11:27 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:27 AM IST
सार
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि 15 नवंबर के बाद सड़कों में गड्ढे दिखे तो संबंधित पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने धान क्रय केंद्रों से किसी किसान के लौटने पर भी चेताया। वहीं सड़कों पर पाथ-वे, डिवाइडर व ग्रीन बेल्ट बनाने का भी दिया निर्देश।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में बारिश से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को हर हाल में 15 नवंबर तक गड्ढामुक्त करने का निर्देश दिया है। सीएम ने चेताया कि एक माह में सड़कों से गड्ढे गायब हो जाने चाहिए। यदि इसके बाद कहीं गड्ढे दिखे तो संबंधित पर कार्रवाई होगी। उन्होंने सड़कों पर पाथ-वे, डिवाडर और ग्रीन बेल्ट भी बनाने के लिए कहा। वहीं, धान खरीद की तैयारी पूरी करने की हिदायत दी। साथ ही यह भी कहा कि किसी भी क्रय केंद्र से किसी किसान को दिक्कत हुई या खरीद नहीं की गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की रफ्तार जांच रहे थे। करीब एक घंटे तक चली बैठक में सड़कों को गड्ढामुक्त करने के अभियान की समीक्षा की। इस दौरान प्रशासन, लोनिवि, जीडीए और नगर निगम के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।
इस पर उन्होंने निर्धारित समय से काम पूरा करने का निर्देश दिया। धान खरीद की समीक्षा के दौरान बताया गया कि अभी तक जिले में 101 केंद्र बना लिए गए हैं। सभी केंद्रों पर सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। एक नवंबर से धान की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने महानगर में जलभराव की स्थिति भी पूछी। इस पर बताया गया कि अधिकतर क्षेत्रों से पानी निकल चुका है। खोराबार एवं कुछ अन्य क्षेत्रों में पानी लगा है, जिसे जल्द निकाल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जल्द जलनिकासी के साथ बीमारियों से बचाव के लिए छिड़काव कराने को कहा।
उन्होंने चौराहों के सुंदरीकरण के साथ ही सड़कों पर पाथ वे बनाने, डिवाइडर एव ग्रीन बेल्ट बनाने का निर्देश दिया। इसकी निगरानी की जिम्मेदारी उन्होंने डीएम को सौंपी है। मुख्यमंत्री ने एम्स, मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया मार्ग चौड़ीकरण, गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग, गोरखपुर-देवरिया, गोरखपुर-महराजगंज मार्ग का निर्माण भी समय से पूरा करने को कहा।