{"_id":"610ab328fac1cf4cf30d159a","slug":"cm-yogi-adityanath-visit-rss-program-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर दौरा: आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम योगी, बोले- लोगों को संकट से उबारता है यह संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर दौरा: आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम योगी, बोले- लोगों को संकट से उबारता है यह संगठन
Wed, 04 Aug 2021 09:08 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 04 Aug 2021 09:08 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संकट के बीच स्वयं सेवकों ने जरूरतमंदों की सेवा की है। राशन, भोजन व दवाओं का इंतजाम किया। क्वारंटीन सेंटर बनाकर संक्रमितों की सेवा भी की है।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देशवासी जब भी संकट से घिरते हैं, तब राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) सामने आता है। देशवासियों को संकट से उबारने का काम करता है। देश व समाज को जोड़ने का काम संघ कर रहा है। इसकी हर मंच से तारीफ की जानी चाहिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर क्लब सभागार में आयोजित आरएसएस के गुरु पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संकट के बीच स्वयं सेवकों ने जरूरतमंदों की सेवा की है। राशन, भोजन व दवाओं का इंतजाम किया। क्वारंटीन सेंटर बनाकर संक्रमितों की सेवा भी की है।
विज्ञापन
30 मिनट के संबोधन में मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान में हिंदुओं की दुर्दशा का जिक्र किया और कहा कि सबसे ज्यादा वहां के अनुसूचित जाति के लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। इसपर विपक्ष या फिर मीडिया का एक तबका खामोश रहता है। अगर यूपी में कोई घटना हो जाती है तो उसे दूसरी तरह से पेश किया जाता है। ऐसी धारणा को बदलने की जरूरत है। संघ अपना काम अच्छे से कर रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में जल्द ही भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा। अयोध्या देश, दुनिया की आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांत संघचालक पृथ्वीराज सिंह व प्रांत प्रचारक सुभाष ने किया। इस मौके पर सह प्रांत संघचालक डॉ महेंद्र अग्रवाल, आत्मा सिंह, संपर्क प्रमुख अरुण प्रकाश मल्ल, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, विधायक विपिन सिंह, विधायक फतेहबहादुर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।