फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   CM Yogi Adityanath visit in deoria news update

देवरिया में बोले सीएम योगी- बूथ जीत गए तो, विधानसभा सीट भी जीत लेंगे

Sat, 26 Sep 2020 06:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sat, 26 Sep 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath visit in deoria news update
सीएम योगी आदित्यनाथ(file) - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को देवरिया चीनी मिल परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ जीतने का लक्ष्य दिया। भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे बूथ की जिम्मेदारी लें। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए लोगों का जनसमर्थन हासिल करें। उन्होंने कहा कि अगर बूथ जीत गए तो, देवरिया सदर सीट सहित उपचुनाव में प्रदेश की सभी आठ सीटें जीत जाएंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने देवरिया मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, सेक्टर संयोजकों के साथ बैठक में देवरिया सदर विधायक को याद किया। कहा कि हमारे जनप्रिय विधायक जन्मेजय सिंह का दुर्भाग्यपूर्ण निधन हो गया। मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनके निधन से देवरिया सदर विधानसभा सीट खाली हुई है। यहां उपचुनाव होगा, चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं को लगना होगा। एक-एक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह तैयारी में जुट जाए और विकास योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देवरिया में विकास को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है। एक-एक वोट जोड़ने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को निभानी होगी। अगर उपचुनाव में सफलता मिलेगी तो हमें भी अच्छा करने की प्रेरणा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव में कोविड-19 का खतरा जरूर है, लेकिन संक्रमण के दौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा के माध्यम से समाज में जो संदेश दिया है, उससे भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस मौके पर कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, सांसद रमापति राम त्रिपाठी, प्रभारी मंत्री श्रीराम चौहान, सांसद रवींद्र कुशवाहा, राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद, नगरपालिका अध्यक्ष अलका सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजय शाही, महामंत्री श्रीनिवास मणि, विधायक काली प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि संजीव शुक्ला, क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय मंत्री जितेंद्र राव आदि मौजूद रहे।

29 मिनट के भाषण में साधे समीकरण, गिनाई उपलब्धियां

मुख्यमंत्री का हेलिकाप्टर देवरिया चीनी मिल ग्राउंड पर दोपहर 2.28 बजे उतरा और 4.28 बजे रवाना हुआ। सीएम ने जनपद में तकरीबन दो घंटे समय गुजारे। इस बीच अधिकारियों के साथ बैठक कर उनकी क्लास लगाई। पार्टी नेताओं से उप चुनाव की तैयारियों का हाल जाना। मंच पर आए तो बिना नाम लिए विपक्षी दलों पर हमला बोला।

तकरीबन  29 मिनट के भाषण में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सरकार की उपलब्धियां बताने के साथ लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया। कोरोना काल में कार्यकर्ताओं को बिना सभा किए सामाजिक दूरी का पालन करते हुए पार्टी के लिए काम करने की सीख दी। कहा कि कार्यकर्ता लाभार्थियों के घर जाकर उज्जवला योजना, सौभाग्य, पीएम आवास, जनधन आदि योजनाओं के बारे में बातचीत करें। कृषि विधेयक के विरोध पर विपक्ष को आड़े हाथो लिया। कहा कि जिन नेताओं को यह पता नहीं कि गन्ना जमींन पर उगता है या पेड़ पर वह भी किसानों को बरगलाने में जुटे हैं। उन्होंने स्वच्छ जल और स्वच्छता के भी फायदे बताए।

यह रही सीएम के आगमन की समय सारणी
2.26 बजे: आसमान में दिखा हेलिकाप्टर।
2.28 बजे: सीएम का हेलिकाप्टर लैंड हुआ।
2.31 बजे: हेलिकाप्टर से उतरे।
3.03 बजे: मंच पर आए।
3.05 बजे: जन्मेजय सिंह के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया।
3.23 बजे: सीएम का भाषण शुरू हुआ।
3.52 बजे: भाषण समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed