फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Adityanath two day gorakhpur tour second day visit at gorakhnath temple

जनता दरबार: कड़ाके की ठंड में फरियादियों से मिले सीएम योगी, बोले समस्या का होगा समाधान

Sun, 19 Jan 2020 07:20 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Sun, 19 Jan 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath two day gorakhpur tour second day visit at gorakhnath temple
जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को गोरखपुर आए मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम मंदिर में किए तो रविवार की सुबह उनका जनता दरबार हिंदू सेवाश्रम में लगाया गया। जहां कड़ाके की ठंढ में भी ढाई सौ से अधिक महिला पुरुष फरियादी अपनी समस्या को लेकर उनके पास पहुंचे। सभी की बातों को सुनने के बाद आश्वस्त किया कि हर समस्या का समाधान होगा। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कहा कि फरियादियों के आवेदन पर तुरंत कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुबह नीचे उतरे तो उन्होंने गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने के साथ ही अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर शीश नवाया। इसके साथ ही अन्य अन्य ब्रह्मलीन संतों की समाधि पर शीश नवाने के बाद उन्होंने मंदिर का भ्रमण कर साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। उसके बाद वह गोशाला गए। जहां पर गायों केा गुण और फल खिलाया। थोड़ी देर उनके बीच रहे वहां से वह जनता दरबार में पहुंच गए। जहां पर ढाई सौ से अधिक लोग उनका इंतजार कर रहे थे। उन्होंने एक एक लोगों से मुलाकात की और भरोसा दिलाया कि उनके साथ न्याय होगा। करीब 50 मिनट तक जनता दरबार में रहे। वहां से निकले तो उनका पालतू डाग कालू भी इंतजार कर रहा था। थोड़ी देर उसको पुचकारे फिर अपने कार्यालय पर आए और थोड़ी देर बाद वह ऊपर अपने आवास में चले गए।
विज्ञापन


स्वतंत्र देव के साथ मंदिर से आए रैली में
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह शनिवार की शाम ही नागरिकता संशोधन एक्ट के समर्थन में आयोजित रैली में शामिल होने के लिए आए थे। वह सीधे मंदिर पहुंचे थे और रात्रि विश्राम भी उन्होंने मंदिर स्थित सीएम आवास पर ही किया था। सुबह जब सीएम एमपी कालेज के मैदान में आए तो स्वतंत्रदेव सिंह भी उन्हीं के साथ आए। रैली को संबोधित करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष योगी के साथ ही गोरखनाथ मंदिर गए। वहीं साथ में भोजन किया फिर उन्हीं के साथ लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed