{"_id":"6041d0bb9412e40c6d5256d1","slug":"cm-yogi-adityanath-inaugurated-and-laid-foundation-stone-of-projects-131-crores-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी ने 131 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास, बोले- यूपी में संगठित अपराध पूरी तरह समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी ने 131 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास, बोले- यूपी में संगठित अपराध पूरी तरह समाप्त
Fri, 05 Mar 2021 02:28 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 05 Mar 2021 02:28 PM IST
सार
- सीएम बोले खाद कारखाने से उठेगा धुंआ तो नए भारत की तस्वीर में चमकेगा गोरखपुर
- बोले मुख्यमंत्री विकास से ही क्षेत्र की पहचान, इसका कोई दूसरा विकल्प नहीं
विज्ञापन
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास के लिए सुरक्षा जरूरी शर्त है और इसी को ध्यान में रखकर प्रदेश सरकार ने संगठित अपराध को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। कहीं भी कोई अपराधी समाज के सुरक्षित माहौल में बाधा डालता है तो उसको कुचलने के लिए प्रशासन को खुली छूट दी गई है। विकास के संकल्पबद्ध पथ पर निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए हमारा प्रयास है कि इसमें किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए।
सीएम योगी शुक्रवार को रामगढ़ ताल समीप स्थित महंत दिग्विजयनाथ पार्क (नुमाइश ग्राउंड) में 76.39 करोड़ रुपये की 9 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व 54.20 करोड़ की 16 परियोजनाओं के शिलान्यास के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विकास की परियोजनाओं से न केवल बुनियादी सुविधाओं को नई ऊंचाईयां मिलेंगी बल्कि प्रदेश आर्थिक समृद्धि को भी प्राप्त करेगा।
सीएम योगी ने जोर देकर कहा कि विकास का कोई दूसरा विकल्प नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि पिछले माह केंद्र सरकार और फिर 22 फरवरी को राज्य सरकार ने बजट पेश किया। दोनों सरकारों का बजट विकास और रोजगार पर केंद्रित है। पीएम नरेंद्र मोदी की समग्र विकास की परिकल्पना को मूर्त रूप देने का कार्य 2017 में उत्तर प्रदेश में आई भाजपा सरकार ने किया है। आज प्रदेश में ऐसा कोई जनपद, लोकसभा, विधानसभा, विकास खण्ड या गांव नहीं है जहां विकास की बड़ी परियोजनाओं का लाभ न मिला हो। गोरखपुर तो इसका जीता जागता उदाहरण है।

खाद कारखाने से उठेगा धुंआ तो नए भारत की तस्वीर में चमकेगा गोरखपुर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 1990 में बंद गोरखपुर का खाद कारखाना इस साल जुलाई तक पूर्ण हो जाएगा। इससे किसानों को सही,सस्ती व गुणवत्तापूर्ण खाद मिलेगी तो नौजवानों को बड़ी संख्या में रोजगार व नौकरी। खाद कारखाने से जब धुंआ उठेगा तो नए भारत की तस्वीर में अपना गोरखपुर चमकता हुआ दिखाई देगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि खाद कारखाने में युवाओ को कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार उन्मुख बनाया जाएगा।
औद्योगीकरण व रोजगार सृजन सरकार की प्राथमिकता
सीएम योगी ने कहा कि औद्योगीकरण और रोजगार सृजन सरकार की प्राथमिकता में है। प्रदेश में हमने चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी। तेजी से हुए निवेश के चलते 35 लाख युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी मिली। एमएसएमई सेक्टर में लाखों को रोजगार मिला। पिपराइच में लगी 50 हजार कुंतल गन्ना प्रतिदिन पेराई की क्षमता वाली चीनी मिल भी रोजगार और किसानों की आय दोगुना करने की लेकर एक नए भविष्य का इशारा कर रही है।
गोरखपुर में बनेगा प्लास्टिक पार्क, 25000 को मिलेगा रोजगार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में जल्द ही प्लास्टिक पार्क स्थापित किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस पार्क में 100 से अधिक प्लास्टिक उत्पाद क्षेत्र की यूनिट लगेंगी और 25000 से अधिक लीगों को इससे रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि अभी हाल में ही पीएम मोदी ने टॉय फेस्टिवल का शुभारंभ किया था, प्लास्टिक पार्क खिलौना उद्योग के क्षेत्र में क्रांति ला सकता है।

इन परियोजनाओं का सीएम योगी ने लोकार्पण
- मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केंद्र की चहारदीवारी एवं टाइप 2 आवास निर्माण: 00.58 करोड़
- जंगल कौड़िया-तुर्कवलिया-जसवल चौराहा तक मार्ग चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण: 14.16 करोड़
- देवरिया बाइपास मार्ग पर भगत चौराहा-सेंट जेविर्यस पब्लिक स्कूल-कजाकपुर सीसी रोड एवं नाली निर्माण: 2.51 करोड़
- गोरखपुर देवरिया उपमार्ग के किमी 1,5,6,7,8,9,10 , ( 500 ) में आईआरक्यूपी के अन्तर्गत सतह सुधार: 5 करोड़
- लोहरपुरवा ठाकुर नगर बीएमसीटी तक मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण: 16.13 करोड़
- भटहट माधी बांसस्थान मार्ग के किमी 1 से 11.50 मार्ग का चौडीकरण एवं सुदृढ़ीकरण: 20.43 करोड़
- चौरीचौरा-नई बाजार इटौवा घाट-गाबडौर मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण: 13.77 करोड़
- महेवा ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी के पीछे मॉडल वेंडिंग जोन का निर्माण: 2.39 करोड़
- हरिओम नगर तिराहा एवं रूस्तमपुर में वेंडिंग जोन का निर्माण: 1.43 करोड़
इन परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास
- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में सृदृढीकरण: 1.15 करोड़
- अघोरपीठ स्थल के पयर्टन विकास एवं सौदर्यीकरण: 00.67 करोड़
- बुढिया माता स्थल का पयर्टन विकास एवं सौदर्यीकरण: 1.60 करोड़
- शहीद बंधु स्थित स्मारक स्थल पयर्टन विकास एवं सौदर्यीकरण: 00.76 करोड़
- ग्राम पंचायत ककराखोर से बरवल माफी सम्पर्क मार्ग निर्माण: 1.39 करोड़
- एनएच 29 से जंगल विश्रामपुर तक खडंजा एवं इंटर लाकिंग: 00.56 करोड़
- एनएच 29 से जीरो बंधे से महोब बतऊवां चनऊ पिछौरा जोतमापर-टण्डवां मुख्य मार्ग तक पिच: 1.61 करोड़
- ग्राम पंचायत मझगांवा में 04 लेन व 02 लेन को जोड़ते हुए अवधेश यादव से घर एवं प्राथमिक विद्यालय रेलवे लाइन रोड निर्माण: 1.52 करोड़
- मलौनी बांध से परियोजना बांध लहसड़ी तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण: 101 करोड़
- ग्राम पंचायत छताई पोखरा से मडुआडाड़, पाण्डेयपुरा, बाबूपुरा-ग्राम पंचायत धुवहा सम्पर्क मार्ग तक पिच रोड एवं सीसी रोड निर्माण: 3.69 करोड़
- ग्राम सभा डांगीपार से ग्राम सभा डुहिया व ग्राम सभा लहसड़ी से टोला भागलपुर विभिन्न सम्पर्क मार्ग का निर्माण: 5.31 करोड़
- जंगल सिकरी से रामप्रीत पासी के मकान से पंचायत भवन होते हुए गोरखपुर देवरिया मार्ग तक व गोरखपुर देवरिया मार्ग से राजमन टोला होते हुए शिव मंदिर होते हुए रनबहादुर सिंह के मकान से होने हुए भिखारी टोला तक सम्पर्क मांग निर्माण: 3.39 करोड़
- विकास खण्ड सरदारनगर एशियन फर्टिलाइजर मार्ग का 5 किमी तक सीसी रोड निर्माण: 1.38 करोड़
- फुटहवा इनार मार्ग से रेलवे क्रासिंग सरदारनगर स्टेशन तक सीसी रोड निर्माण: 1.74 करोड़
- चौरीचौरा गवनार मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ्ढीकरण: 14.72 करोड़
- पीपीगंज अकटहवा कल्याणपुर नवापार मार्ग चौड़ीकरण एवं सृदृढ्ढीकरण: 13.71 करोड़