फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Adityanath Inaugurated abhigya Heart Care and Super Specialty Hospital

गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अभिज्ञा हार्ट केयर एंड सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का किया शुभारंभ

Wed, 03 Feb 2021 06:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 03 Feb 2021 06:16 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath Inaugurated abhigya Heart Care and Super Specialty Hospital
हॉस्पिटल का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी ने स्पोर्ट्स कॉलेज रोड पर स्थित अभिज्ञा हार्ट केयर एंड सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


इसके बाद सीएम योगी गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। यहां गुरु गोरखनाथ के दर्शन करने के बाद वे ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ एवं अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर गए और श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आशीर्वाद लिया।  
विज्ञापन


गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन गुरुवार को सीएम योगी चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुबह 10 बजे उनके वहां पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के लखनऊ से ही वर्चुअल तौर पर कार्यक्रम से जुड़ने की सूचना है। पहले राज्यपाल के भी गोरखपुर आने की सूचना थी, मगर उनका कार्यक्रम बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वंदेमातरम गायन का वीडियो अपलोड कर गिनीज वर्ल्ड बुक में रिकार्ड दर्ज कराने की मुहिम में मुख्यमंत्री भी अपनी सहभागिता निभाएंगे। वह कार्यक्रम स्थल से वंदेमातरम का गायन करेंगे, जिसका वीडियो अपलोड किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed