{"_id":"6014e48d1320a83a4a3846e9","slug":"cm-yogi-adityanath-give-42-65-crores-sanctioned-for-rob-at-nakaha-crossing-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी ने गोरखपुर वासियों को दिया बड़ा तोहफा, नकहा क्रॉसिंग पर घंटों जाम से मिलेगी मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी ने गोरखपुर वासियों को दिया बड़ा तोहफा, नकहा क्रॉसिंग पर घंटों जाम से मिलेगी मुक्ति
Sat, 30 Jan 2021 10:16 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 30 Jan 2021 10:16 AM IST
विज्ञापन
यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।(फाइल)
- फोटो : prayagraj
गोरखपुर की जनता को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक और बड़ा तोहफा दिया। राज्य सरकार ने नकहा रेल क्रासिंग पर आरओबी (रेल ओवरब्रिज) के लिए 42.65 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए। इसके साथ ही अब इस पुल के निर्माण की राह आसान हो गई है क्योंकि रेलवे की तरफ से वर्ष 2020-21 के बजट में ही पुल के लिए 3.4 करोड़ रुपये आवंटित किए जा चुके हैं। अब दो साल के भीतर ही इस आरओबी के बनकर तैयार हो जाने की उम्मीद है। इस पुल के निर्माण से हजारों की संख्या में लोग लाभान्वित होंगे।
नकहा रेलवे क्रासिंग से रोजाना करीब 50 हजार लोग गुजरते हैं। प्राय: रेलवे फाटक बंद होने से लोगों को घंटों जाम का सामना करना पड़ता है। मगर अब इस रेलवे क्रासिंग के ऊपर पुल बन जाने से लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। यह सड़क मेडिकल कॉलेज और सोनौली रोड को जोड़ती है।
खाद कारखाना बन जाने से इसकी महत्ता और बढ़ गई है। ऐसे में इस रेलवे क्रासिंग पर ऊपरगामी पुल की जरूरत और बढ़ गई थी। यही नहीं घंटों लगने वाले जाम से निजात के लिए स्थानीय जनता और जन प्रतिनिधि भी लंबे समय से इस रेल ऊपरगामी पुल की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
इसे देखते हुए ही रेलवे बोर्ड ने आम बजट 2020 में इसे मंजूरी देते हुए अपने हिस्से का धन भी आवंटित कर दिया। अब प्रदेश सरकार ने भी इसके लिए बजट मंजूर कर दिया है जिससे पुल के निर्माण का राह पूरी तरह साफ हो गई।

Trending Videos
सीएम कार्यालय के ट्विटर अकाउंट से मिली जानकारी
नकहा रेलवे क्रासिंग पर पुल के लिए राज्य सरकार की तरफ से 42.65 करोड़ रुपये मंजूर होने की सूचना मुख्यमंत्री कार्यालय के ट्विटर अकाउंट से आई। स्थानीय स्तर पर अभी किसी जिम्मेदार को इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। उम्मीद जताई जा रही है कि शनिवार को आदेश आ जाएगा।
शहर का छठवां ओवरब्रिज होगा
शहर में अब तक पांच ओवरब्रिज बन चुके हैं। ऐसे में नकहा में शहर का छठवां आरओबी (रेल ऊपरगामी) पुल बनने जा रहा है। वर्तमान में जो पुल बने हैं उनमें मोहद्दीपुर, तरंग, गोरखनाथ, सूरजकुंड और नकहा नंबर एक स्थित रेल क्रासिंग पर बने आरओबी शामिल हैं।