फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Adityanath directed Health Department to conduct corona test of 10,000 people daily dur to prevent corona in Gorakhpur

गोरखपुर में मुख्यमंत्री: सीएम योगी ने जांची कोरोना बचाव की तैयारियां, बोले- रोजाना 10 हजार लोगों की हो कोरोना जांच

Fri, 07 Jan 2022 12:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 07 Jan 2022 12:05 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल को सक्रिय करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने आरएमआरसी में जीनोम सिक्वेसिंग मशीन जल्द लगाने को कहा। बोले- रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और एयरपोर्ट पर निगरानी बढ़ाई जाए।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath directed Health Department to conduct corona test of 10,000 people daily dur to prevent corona in Gorakhpur
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में कोरोना से बचाव की तैयारियां जांचते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि रोजाना 10 हजार से अधिक लोगों की कोरोना जांच की जाए। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल को सक्रिय किया जाए और आरएमआरसी में जल्द जीनोम सिक्वेसिंग मशीन लगाई जाए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री गुरुवार को जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए किए जा रहे उपायों की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि कोविड जांच की संख्या बढ़ाकर रोजाना 10 हजार या उससे अधिक की जाए। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन तथा एयरपोर्ट पर निगरानी बढ़ाई जाए। निगरानी समितियों को क्रियाशील करते हुए संदिग्ध मरीजों की पहचान कराई जाए और उन्हें मेडिकल किट दी जाए। संबंधित की कोरोना जांच भी कराई जाए और आईसीसीसी (इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर) से उनकी निगरानी कराई जाए। आईसीसीसी के साथ छह एंबुलेस को जोड़ते हुए गंभीर मरीजों के इलाज की पूरी व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन का कार्य भी प्रभावी रूप से किया जाए। साथ ही टेलीमेडिसिन को प्रोत्साहित किया जाए। टेलीमेडिसिन के नंबरों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए।

विज्ञापन

टीकाकरण की गति बढ़ाएं, प्रधानों-पार्षदों से भी लें मदद

मुख्यमंत्री ने कोविड वैक्सीनेशन की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि वैक्सीनेशन की गति को और तेज किया जाए। टीकाकरण में प्रधानों और पार्षदों का सहयोग लेते हुए बचे हुए लोगों की सूची लेकर उनका टीकाकरण कराया जाए। उन्होंने कहा कि हर विद्यालय में बूथ बनाकर युवाओं का तेजी से टीकाकरण किया  जाए। इसके साथ ही पब्लिक एड्रेस सिस्टम एवं डॉक्टरों आदि के सहयोग से लोगों में जागरूकता लाई जाए।  एम्स, मेडिकल कॉलेज एवं जिला प्रशासन आपस में समन्वय बनाकर कार्य करें। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, डीएम विजय किरन आनंद, सीडीओ इंद्रजीत सिंह, सीएमओ डॉ आशुतोष दूबे समेत जिले के कई आला अफसर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में कोविड प्रोटोकॉल का हो पालन: सीएम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रांति पर लगने वाले मेले की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि मेले में कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन कराया जाय। मंदिर परिसर पालिथीन मुक्त बनाते हुए स्वच्छता और सैनिटाइजेशन पर सर्वाधिक ध्यान दिया जाए। मेला परिसर में मास्क का इस्तेमाल अनिवार्य हो।


मुख्यमंत्री गुरुवार को मंदिर में खिचड़ी मेले की तैयारी जांच रहे थे। बैठक में उन्होंने कहा कि मेला के साथ ही अन्य दिनों में लगने वाले ट्रैफिक जाम को लेकर विशेष इंतजाम करें। विश्वविद्यालय रोड पर प्राइवेट बसों को पार्किंग में खड़ा करें। रेलवे बस स्टेशन पर भी बसों को परिसर में अंदर खड़ा कराया जाए।


डीएम विजय किरन आनंद एवं नगर आयुक्त अविनाश कुमार ने मेला परिसर को लेकर की गई तैयारियों से अवगत कराया। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ को बताया कि मेला परिसर में फ्री वाईफाई सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। मंदिर में तीन स्थानों पर फ्री वाईफाई के लिए हॉटस्पाट लगाए जा रहे हैं। लोग हॉटस्पाट से तुरंत कनेक्ट हो सकते हैं। इसका कंट्रोल नगर निगम में बने आईटीएमएस के रूम से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed