फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cluster campaign will run in 19 blocks from July 1

कोरोना पर वार: एक जुलाई से 19 ब्लॉकों में चलेगा क्लस्टर अभियान, ऐसे होगा टीकाकरण

Mon, 28 Jun 2021 03:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 28 Jun 2021 03:43 PM IST
सार

मलिन बस्तियों में भी लोगों को लगाया जाएगा टीका, प्रतिदिन 50 से 60 हजार लोगों को लगाया जाएगा टीका।

विज्ञापन
Cluster campaign will run in 19 blocks from July 1
कोरोना टीकाकरण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में  टीकाकरण अभियान को और तेज करने के लिए एक जुलाई से जिले के 19 ब्लॉकों में क्लस्टर अभियान के तहत टीकाकरण शुरू किया जाएगा। शहर की मलिन बस्तियों और मोहल्लों में बूथ बनाते हुए टीका लगाया जाएगा। विभाग के मुताबिक अब तक शासन की ओर से लक्ष्य तो नहीं मिला है, लेकिन उम्मीद है कि प्रतिदिन 50 से 60 हजार लोगों को टीका लगाया जाएगा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक टीकाकरण की सफलता के लिए स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षकों से सीएमओ ने माइक्रो प्लान मांगा था। अधीक्षकों ने मलिन बस्तियों में बूथ बनाकर टीकाकरण करने का सुझाव दिया था। इसमें जिला व पुलिस प्रशासन का भी सहयोग लेने की बात कही थी। इस बीच सात ब्लॉकों में क्लस्टर अभियान की शुरुआत हुई तो इसका असर दिखने लगा। तय किया गया है कि सभी 19 ब्लॉकों में इसकी शुरुआत की जाएगी। एक जुलाई से क्लस्टर अभियान चलाकर टीकाकरण होगा।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने कहा कि गांव से लेकर शहर तक हर गली-मोहल्ले में टीमें जाएंगी और लोगों को बूथों तक लाने का प्रयास करेंगी। जहां पर 100 से अधिक लोगों की संख्या होगी, वहां बूथ बनाकर टीका लगाया जाएगा। हर स्वास्थ्य केंद्र के क्षेत्र में चार टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed