फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Clouds kept coming and going throughout the day, the temperature dropped by two degrees.

Gorakhpur News: रात में आंधी...आज हल्की बारिश के आसार

Sun, 05 Apr 2026 02:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Clouds kept coming and going throughout the day, the temperature dropped by two degrees.
गोरखपुर। शनिवार की रात लगभग 10 बजे अचानक आंधी आ गई। इससे एहतियात के तौर पर ज्यादातर क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गई। आंधी के कारण फिलहाल किसी नुकसान की खबर नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

रात करीब 10 बजे आंधी को देखते हुए बिजली विभाग ने कई क्षेत्रों में आपूर्ति रोक दी। लगभग साढ़े 10 बजे के बाद आंधी कम होने पर धीरे-धीरे शहरी क्षेत्र में आपूर्ति बहाल की जाने लगी। तारामंडल क्षेत्र के डांगीपार गांव निवासी झीनक सिंह व कन्हैया लाल जायसवाल ने बताया कि रात करीब 10 बजे बिजली कटी थी। एक घंटे बाद तक बिजली नहीं आई थी। शाहपुर के शिवपुर सहबाजगंज, मोहनापुर, पादारी बाजार, बिछिया में भी रात 11 बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई थी।
विज्ञापन

इससे पहले, पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार को साफ दिखा। दिनभर बादल आते-जाते रहे। इस दौरान हल्की हवाएं भी चलीं। बादलों के घिरने की वजह से अधिकतम तापमान में एक दिन पहले की तुलना में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग ने रविवार को भी पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम बदले रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। गोरखपुर-बस्ती मंडल समेत पूर्वी यूपी के कई जिलों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है।
छह अप्रैल को मौसम साफ रहेगा। उसके बाद सात से नौ अप्रैल के बीच आंधी के साथ बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इससे तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक था। इसी तरह न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक था।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed