फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cloth businessman died in mysterious condition in gorakhpur

उधार का रुपया मांगने निकला था कपड़ा व्यापारी, इस हाल में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 27 May 2020 10:50 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 27 May 2020 10:50 AM IST
सार

  • हत्या या हादसा गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
  • पोस्टमार्टम के लिए परिजनों ने कर दिया था इंकार फिर विधायक के कहने पर माने

विज्ञापन
Cloth businessman died in mysterious condition in gorakhpur
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव इलाके के बहुरिपार पुलिया के पास रहस्यमय हाल में कपड़ा व्यापारी सुनील कसौधन (27) की मौत हो गई। सोमवार की रात 9:30 बजे के करीब शव मिलने के बाद घरवालों ने पुलिस को सूचना नहीं दी।

विज्ञापन


सुबह गांव के एक पड़ोसी से पुलिस को सूचना मिली जिसके बाद मौके पर विधायक भी पहुंच गए। घरवालों को समझाने के बाद वह पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए हैं।

व्यापारी की मौत कैसे हुई है यह सवाल अब भी बना हुआ है पुलिस का मानना है कि रात में गाड़ी अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई है और हादसे में व्यापारी की मौत हुई है जबकि चर्चा यह भी है कि व्यापारी की गला रेत कर हत्या की गई है हालांकि पुलिस का कहना है कि गले पर कोई निशान नहीं है।

घरवालों ने बताया कि सोमवार को व्यापारी उधार का पैसा मांगने के लिए निकले थे और रात 8:00 बजे तक नहीं लौटने पर तलाश शुरू की गई तो पुलिया के पास पहले गाड़ी और फिर शव मिला। सीओ बांसगांव नितेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed