{"_id":"5e1564a18ebc3e87b0707790","slug":"close-banks-today-bank-officials-and-electricity-workers-on-strike","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: बैंकों में आज लटके ताले, बिजली कर्मी भी हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: बैंकों में आज लटके ताले, बिजली कर्मी भी हड़ताल पर
Wed, 08 Jan 2020 10:42 AM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 08 Jan 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में आज देश के प्रमुख श्रमिक संघों ने भारत बंद का आह्वान किया है। इसका असर बैंकिंग, बिजली समेत कई जरूरी सेवाओं पर पड़ सकता है।
बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी करेंगे प्रदर्शन
केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के विरोध में सार्वजनिक क्षेत्रों के सभी बैंकों में हड़ताल रहेगी। बैंकों के कर्मचारी और अधिकारी कामकाज ठप कर धरना प्रदर्शन करेंगे।
इलाहाबाद बैंक स्टॉफ एसोसिएशन यूपी के सहायक महामंत्री आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि बैंकिंग सुधारों एवं बैंकों के अवांछित विलय के विरोध, कामगारों के राष्ट्रीय सम्मेलन के मांगपत्र के समर्थन में, कारपोरेट घरानों से चूक किए ऋणों की वसूली के कठोर उपायों की मांग, वेतन पुनरीक्षण, वेतन पुनरीक्षण लागू करने और बैंकों में पर्याप्त संख्या में भर्ती करने की मांग को लेकर सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मी हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
जिले के सभी सार्वजनिक क्षेत्रों के अधिकारी कर्मचारी बुधवार 11 बजे जुबली रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक कार्यालय पर इकट्ठा होंगे। इंप्लाइज यूनियन के उपाध्यक्ष केके तिवारी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। उधर, आल इंडिया पोस्टल इंप्लाइज यूनियन ग्रुप सी के मंडलीय मंत्री टी सिंह ने कहा कि केंद्रीय श्रम संगठनों, औद्योगिक फेडरेशन एवं केद्रीय कर्मचारी श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ बुधवार को पोस्टल कर्मी हड़ताल पर रहेंगे।

बिजलीकर्मी करेंगे इलेक्ट्रिसिटी एक्ट में संशोधन का विरोध
इलेक्ट्रिसिटी एक्ट में किए जा रहे संशोधन के विरोध में बिजली अभियंता व कर्मचारी बुधवार को हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारी बिजली बिल काउंटर भी बंद कराएंगे। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में कर्मचारी मुख्य अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन कर विरोध जताएंगे। हालांकि बिजली आपूर्ति व्यवस्था निर्वाध रुप से चलती रहेगी।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के जोन अध्यक्ष अध्यक्ष ऐश्वर्य सिंह एवं सचिव बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश व्यापी आंदोलन में करीब 10 लाख बिजली कर्मचारी व अभियंता अपने-अपने क्षेत्र में प्रदर्शन कर सरकार की नीतियों को विरोध करेंगे। उन्होंने बताया कि निजीकरण के विरोध के अलावा बिजली निगमों के एकीकरण, पुरानी पेंशन बहाली, वेतन विसंगति और संविदा कर्मियों के नियमतीकरण की मुख्य मांगों के प्रति केंद्र व राज्य सरकार के ध्यानाकर्षण के लिए आंदोलन किया जा रहा है।

बंद रहेंगी मोबाइल फोन की दुकानें
प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुए व्यापारी
ऑनलाइन हो रहे मोबाइल फोनों की बिक्री के खिलाफ आज शहर की मोबाइल की दुकानें बंद रहेंगी। दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने के लिए मोबाइल फोन बेचने वाले कई दुकानदार मंगलवार को गोरखधाम और हमसफर ट्रेनों से दिल्ली रवाना हो गए।
मोबाइल व्यापारी दिनेश मोदी ने बताया कि ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन एवं कैट के आह्वान पर शहर के व्यापारियों ने बुधवार को दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है। बताया कि ऑनलाइन व्यापार करने वाली कंपनियों ने मात्र तीन साल के अंदर भारत के लाखों रिटेलरों के रोजगार को चौपट कर दिया है। गोरखपुर से लगभग 80 दुकानदार दिल्ली रामलीला मैदान में आयोजित विरोध प्रदर्शन में भाग लेने जा रहे हैं।
दिल्ली रवाना होने वालों में दिनेश मोदी, संजय जयसवाल, मनीष नंगलिया, उत्कर्ष, मिक्की, संजय जुमानी, मिर्जा दिलशाद बेग, दिलीप जायसवाल, सोनू श्रीवास्तव, कुमुद रंजन अग्रवाल, शहाब आलम, विनय मिश्रा, पियूष गुप्ता, छोटू , जावेद आदि शामिल रहें।

हड़ताल में शामिल नहीं होगा जीडीएस डाक कर्मचारी संघ
सरकारी कर्मचारियों के बुधवार को होने वाली हड़ताल में ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ के सदस्य हिस्सा नहीं लेंगे। हड़ताल का विरोध करते हुए संघ के मंडलीय महामंत्री मायापति मिश्रा ने कहा कि यह राजनीति से प्रेरित है। ग्रामीण डाक कर्मचारियों की कोई मांग नहीं है।