फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cleaning, decoration, and patchwork along the procession route will be completed.

Gorakhpur News: शोभायात्रा मार्ग की साफ-सफाई सजावट और पैचवर्क होगा पूरा

Mon, 19 Oct 2026 02:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Cleaning, decoration, and patchwork along the procession route will be completed.
गोरखपुर। विजयदशमी पर मुख्यमंत्री की शोभायात्रा को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को नगर आयुक्त अजय जैन ने निर्धारित मार्ग का निरीक्षण कर पैचवर्क, नालियों पर स्लैब, सजावट और सफाई के अधूरे कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि मार्ग पर कहीं भी कूड़ा नहीं दिखना चाहिए। लटकते बिजली के तार हटाने और संभावित दुर्घटना पर तत्काल आपूर्ति बंद कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। नगर आयुक्त ने निर्माण विभाग को सभी अधूरे कार्य समय से पूरे कराने और प्रकाश विभाग को झालर लगाने का काम पूरा करने के निर्देश दिए। प्रमोद कुमार को वॉल पेंटिंग और कपड़ों से सजावट का काम सोमवार दोपहर तक पूरा कराने को कहा। सफाई कर्मचारियों की समय से ड्यूटी लगाने और शिफ्ट परिवर्तन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण में अपर नगर आयुक्त गौरव रंजन श्रीवास्तव, अतुल कुमार, प्रमोद कुमार, मुख्य अभियंता अमित शर्मा, जीएम जलकल रघुवेंद्र कुमार, सहायक नगर आयुक्त अविनाश प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता अशोक भाटी समेत अन्य अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed