फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CISCE Regional Roller Skating Competition begins

Gorakhpur News: सीआईएससीई रीजनल रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता शुरु

Tue, 03 Oct 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 03 Oct 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
CISCE Regional Roller Skating Competition begins
सीआईएससीई रीजनल स्केटिंग प्रतियोगिता प्रतिभाग करते खिलाड़ी।अमर उजाला ब्यूरो
- दो स्पर्धाओं में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने लिया भाग
विज्ञापन

- आज होगा प्रतियोगिता का फाइनल
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सीआईएससीई रीजनल रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता सोमवार को मेजबान स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज की देखरेख में नौका विहार तारामंडल पर हुई। पहले दिन अंडर 14 और अंडर 17 बालक-बालिका वर्ग में खिलाड़ियाें ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का समापन मंगवार को नौका विहार पर होगा।
रेस का उद्घाटन अंडर 14 (बालक वर्ग) के इनलाइन ट्रैक रेस से हुआ। इसमें गोरखपुर जोन के श्रेयांश गुप्ता प्रथम, लखनऊ जोन बी के समर्थ शर्मा द्वितीय और ईशान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 बालिका वर्ग में लखनऊ जोन बी की कृति कपूर, लखनऊ जोन ए की आराध्या शर्मा, मेरठ जोन की नितिका ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर 17 के बालक वर्ग में कानपुर साउथ के अभिषेक प्रथम, कानपुर नॉर्थ के अभिजीत सिंह द्वितीय और उत्तराखंड के आदित्य जोहारी तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में लखनऊ जोन ए की अंजली, कानपुर साउथ की देवयांशी, लखनऊ बी जोन की अक्षधा क्रमशः पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर 19 बालक वर्ग में लखनऊ जोन बी के शॉन मुनरो और चैतन्य, लखनऊ ए के आशुतोष और बालिका वर्ग में अन्वी, प्रिया और रिद्धिमा ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक रेस के दूसरे संस्करण क्वॉड रेस में अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 के अपने वर्ग में क्रमश: पहले स्थान पर मिसाम, निशिता, अशमन कोहली, अविका मिश्रा, तूलिका सैनी और शौर्य शर्मा, दूसरे स्थान पर उदित तोमर, रिधीशा राजपूत, अग्रेश बाजपेई, काव्य गुप्ता, कृष्णा अग्रवाल, तुबा हयात एवं तीसरे स्थान पर सम्राट सिंह सेंगर, मन्नत, अशरफ, वैभव यादव, वंदिता सिंह, आदर्श श्रीवास्तव रहे।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ सीआईएससीई उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड रीजन (स्पोर्ट) के ज्वाइंट कोऑर्डिनेटर डेविड शिरिल, विद्यालय की प्रधानाचार्य अपनीत गुप्ता और प्रबंधक राजीव गुप्ता, प्रीति ने रेस को हरी झंडी दिखाकर किया।

रेस में निर्णायक की भूमिका उत्तर प्रदेश रोलर स्केटिंग के सेक्रेटरी मोईउद्दीन, फैज अहमद, सनी जायसवाल, दर्शन गुप्ता , शुभम गुप्ता, निखिल सिंह, शमशेर अली, आलोक वर्मा, अंकित शर्मा, सुमित गौण, अनुपेंद्र, मो. शमशाद, आकाश सिंह ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed