{"_id":"5f85ebfa8ebc3e9bf6236cd6","slug":"chori-gorakhpur-news-gkp369277369","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी चोरी का दर्ज नहीं हुआ केस, मामला पहुंचा डीएम के पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी चोरी का दर्ज नहीं हुआ केस, मामला पहुंचा डीएम के पास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूटी चोरी का दर्ज नहीं हुआ केस, मामला पहुंचा डीएम के पास
जिलाधिकारी ने केस दर्ज करने व पांच दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक से मांगी
आठ अक्तूबर को बाइक चोरी के मामले में भी दर्ज नहीं हुआ है केस
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। कोतवाली पुलिस ने पिछले पांच दिनों में दो दुपहिया वाहन चोरी के मामलों में केस दर्ज नहीं किया। इसी में से एक स्कूटी चोरी के मामला मंगलवार को डीएम के पास पहुंच गया।
इससे नाराज डीएम ने स्कूटी चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने और पांच दिन में कृत कार्रवाई से अवगत कराने का उन्हें निर्देश कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को दिया है।
दरअसल, 12 अक्टूबर की शाम को फव्वारा तिराहे के पास स्थित एक मेडिकल स्टोर के सामने खड़ी रिंकी गुप्ता की स्कूटी चोरी हो गई। उसने तहरीर दी लेकिन कोतवाल ने संज्ञान नहीं लिया। नतीजतन केस दर्ज नहीं हुआ। इसकी शिकायत लेकर रिंकी गुप्ता पुत्री डॉ. ओपी गुप्ता डीएम के पास पहुंच गईं। इससे पहले आठ अक्टूबर को दिन में तीन बजे से शाम पांच बजे के बीच कोतवाली क्षेत्र के बभनगांवा मोेहल्ले में रहने वाले बृजेश भट्ट की बाइक घर के बाहर से चोरी हो गई। वे भी तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचे तो मुकदमा लिखे बिना वापस भेज दिया गया। डीएम ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने को निर्देशित किया गया है।